भास्कर संवाददाता| पाली जिले के ग्रामीण अंचलों में इन दिनों ''ग्राम रथ अभियान चल रहा है। जब भी ग्राम रथ आपके गांव पहुंचे, तो अपने साथ जन-आधार या आधार कार्ड अवश्य लेकर आएं। अक्सर जानकारी के अभाव में पात्र व्यक्ति भी लाभ से वंचित रह जाते हैं। इस समस्या को दूर करने के टीम अपनी पात्रता जांच कर जानकारी दे सकें। यह टीम मौके पर ही लाभार्थी के दस्तावेजों की जांच करती है और यह बताती है कि उनकी केवाईसी अपडेट है या नहीं। उन्हें यह भी स्पष्ट किया जाता है कि वे वर्तमान में किन-किन योजनाओं के लिए पात्र हैं, जिससे उन्हें अब सरकारी दफ्तरों के बार-बार चक्कर नहीं काटने पड़ रहे हैं। अभियान क दौरान ग्रामीणों को कलाकार तेरह ताली नृत्य से योजनाओं की जानकारी दे रहे हैं। सूचना और तकनीक से लैस ये वैन अब केवल सूचनाओं के आदान-प्रदान का माध्यम नहीं रही, बल्कि गांवों में ही सरकारी योजनाओं का एक्स-रे करने वाला एक सशक्त केंद्र बन गई हैं। इस अभियान के तहत प्रशासन का मुख्य उद्देश्य सरकारी सुविधाओं और आम जनता के बीच की दूरी को पूरी तरह समाप्त करना है। जिले में बाली, पाली, सुमेरपुर, सोजत और मारवाड़ जंक्शन के लिए 5 कलाकार का ग्रुप बनाया है‌। इसमें हर एक ग्रुप में 4 कलाकार व एक ग्रुप लीडर बनाया गया है‌। जो कि अपनी कला और लोकल गीतों से योजनाएं बता रहे हैं। एलईडी स्क्रीन पर जिले के ही सफल किसानों और पशुपालकों की लघु फिल्में दिखाई जा रही हैं। योजनाओं की शर्तें और मुख्यमंत्री का संदेश प्रसारित किया जा रहा है, ताकि लोगों को आधिकारिक जानकारी सीधे प्राप्त हो सके। आज और कल यहां जाएगा रथ : शनिवार को खांडी, डूगरपुर, सोनाईलाखा, बिठू, कालीवाड़ा, नेतरा, खिवांदी, बीजापुर, कुण्डाल, गोरिया, गुड़ा सूरसिंह, मलसाबावड़ी, फुलाद, गागुड़ा और झूपेलाव में रथ पहुंचेगा। इसके अलावा रविवार को बिठू, चाटेलाव, गढ़वाड़ा, माण्डावास, दुजाना, सिन्दरू, साण्डेराव, कुरण, कोयलवाव, नाडिया, जोजावर, बासोंर, बासनी, धनला, बिलावास और रेपड़ावास में आएगा‌।