सिवाना | महिला कांग्रेस प्रदेश महासचिव एवं बालोतरा जिला प्रभारी रुबीना खान ने सिवाना कांग्रेस कार्यालय मे प्रेस वार्ता आयोजित हुई। जिला प्रभारी खान ने कहा कि 21 जुलाई को लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी एवं महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्षा अलका लांबा के नेतृत्व में होने वाले संसद घेराव में राजस्थान से सर्वाधिक संख्या में महिलाएं भाग लेंगी। उन्होंने कहा कि महिला आरक्षण लागू कराने की मांग को लेकर महिलाओं की आवाज दिल्ली में बुलंद की जाएगी। इस अवसर बालोतरा जिला कांग्रेस कमेटी ओबीसी विभाग के जिला अध्यक्ष बाबूलाल कलबी, जिला कांग्रेस कमेटी सचिव सुरेश कुमार सांखला, शिक्षक प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष मोहनलाल सरगरा, मंडल अध्यक्ष रामचंद्र सुथार, फिरोज खान पठान, रमेश सांखला, जीतूसिंह नौसर, निजाम खान, प्रगति भंसाली, भंवरलाल जीनगर, जुनैद बैलिम, कमलेश गहलोत, बाबूलाल माली माहिलावास मौजूद रहेंगे।