विंबलडन टेनिस चैंपियनशिप के लेडीज सिंगल्स में इस बार चेकिया की 2 खिलाड़ियों के बीच फाइनल मुकाबला होगा। टूर्नामेंट के इतिहास में 19 साल बाद एक ही देश की 2 खिलाड़ी फाइनल में पहुंची हैं। इससे पहले 2009 में अमेरिका की विलियम्स सिस्टर्स के बीच फाइनल खेला गया था। गुरुवार को चेक गणराज्य की 29 साल की करोलिना मुहोवा ने 7वीं सीड अमेरिकी टेनिस स्टार कोको गॉफ को 6-2, 1-6, 7-6 (12-10) से हराकर पहली बार फाइनल में प्रवेश किया। इसके कुछ घंटों बाद लिंडा नोस्कोवा ने यूक्रेन की मार्ता कोस्त्युक को 6-4, 6-4 से हराते हुए खिताबी दौर में जगह बनाई। दोनों में मुकाबला शनिवार को सेंटर कोर्ट पर खेला जाएगा। मुचोवा ने तीसरे सेट में मैच पॉइंट बचाया निर्णायक सेट में दोनों खिलाड़ियों के बीच कांटे की टक्कर रही। टाई-ब्रेकर में स्कोर 8-8 होने पर सर्विस में देरी के कारण मुहोवा को टाइम वॉयलेशन की चेतावनी मिली। अगले ही अंक पर उनका फोरहैंड बाहर चला गया और कोको गॉफ को मैच पॉइंट मिल गया। हालांकि, गॉफ नेट पर ड्रॉप शॉट खेलने में चूक गईं। मुचोवा ने इसका पूरा फायदा उठाया और लगातार दो अंक जीतकर फाइनल का टिकट हासिल कर लिया। डॉक्टरों ने कहा था- टेनिस छोड़ दो महोवा का करियर लगातार चोटों से प्रभावित रहा है। वह कलाई, पेट, पीठ, जांघ, टखने और पैर की कई गंभीर चोटों से जूझ चुकी हैं। 2022 में डॉक्टरों ने उन्हें टेनिस छोड़ने तक की सलाह दे दी थी। इसके बाद 2023 और 2024 में उनकी दाईं कलाई की सर्जरी हुई, जिससे वह करीब 10 महीने कोर्ट से बाहर रहीं। अब शानदार वापसी करते हुए वह अपने पहले ग्रैंड स्लैम खिताब से सिर्फ एक जीत दूर हैं। गॉफ की सर्विस बनी हार की बड़ी वजह मुहोवा ने पहले सेट में गॉफ की कमजोर सर्विस का पूरा फायदा उठाया। उन्होंने तीसरे और पांचवें गेम में सर्विस ब्रेक कर 6-2 से सेट अपने नाम किया। दूसरे सेट में गॉफ ने जोरदार वापसी करते हुए 6-1 से जीत हासिल की और मुकाबला निर्णायक सेट तक पहुंचाया। हालांकि, आखिरी सेट के दबाव भरे पलों में मुचोवा ने बेहतर खेल दिखाते हुए जीत दर्ज की। जीत के बाद बोलीं मुचोवा मुहोवा ने कहा, ‘फाइनल में पहुंचना मेरे लिए बेहद खास पल है। मुकाबला बहुत कठिन था और पूरे मैच में लगातार उतार-चढ़ाव आते रहे। कोर्ट पर सोचने का ज्यादा समय नहीं था। आखिर तक मुकाबला काफी तनावपूर्ण रहा।’ ------------------------------------------- स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें… ब्रिटेन के आर्थर फेरी पहली बार विंबलडन सेमीफाइनल में पहुंचे:ऐसा करने वाले दूसरे वाइल्ड कार्ड; कोबोली को हराया; ज्वेरेव से मुकाबला ब्रिटेन के वाइल्डकार्ड आर्थर फेरी ने विंबलडन 2026 में उलटफेर करते हुए पहली बार ग्रैंड स्लैम के सेमीफाइनल में पहुंचे। 114वीं रैंक वाले फेरी ने इटली के 9वीं सीड फ्लावियो कोबोली को 6-4, 7-6 (7-4), 6-0 से हराया। पूरी खबर पढ़ें…