बारां| महिला सुरक्षा संकल्प अभियान के तहत महिलाओं व बालिकाओं को जागरूक किया। एसपी अभिषेक अंदासु ने बताया कि पुलिस मुख्यालय राजस्थान जयपुर द्वारा महिलाओं व बालिकाओं की सुरक्षा के लिए महिला सुरक्षा संकल्प अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा के प्रति जागरूक किया जा रहा है। महिलाओं को उनके कानूनी अधिकारों और आपातकालीन हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी स्कूलों, कॉलेजों और गांवों में दी जा रही है। बुधवार को स्लम एरिया ईंट भट्ठे वाले क्षेत्र बरडिया बस्ती, बारां में महिला एवं पुरुषों को महिलाओं से संबंधित नवीन कानूनों, पोक्सो एक्ट के बारे में जानकारी दी। गुड टच बेड टच व साइबर अपराध के बारे में एएसपी महिला अपराध अनुसंधान सेल बारां राकेश शर्मा, महिला थानाधिकारी आशारानी ने जानकारी दी।