छह न्याति ब्राह्मण महासंघ की महिला जिला इकाई की तरफ से महिलाओं व युवतियों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए विभिन्न कार्यों का प्रशिक्षण दिया जाएगा। इकाई की जिलाध्यक्ष दीपिका शर्मा ने बताया कि डाबला गांव के राउमावि में 18 मई से 10 दिवसीय ग्रीष्म कालीन प्रशिक्षण शिविर लगाया जाएगा। शिविर में दक्ष प्रशिक्षक प्रतिभागी महिलाओं व युवतियों को मेहंदी, ब्यूटी पार्लर, सिलाई व नृत्य का प्रशिक्षण देंगी। शिविर प्रभारी ममता जोशी ने बताया कि किसी भी समाज-वर्ग और उम्र की बच्ची, युवती व महिला प्रशिक्षण ले सकती है। प्रतिभागी को पदाधिकारियों को अपना नाम दर्ज करवाना होगा। इसके बाद सभी प्रतिभागियों को सुबह आठ से 11 बजे तक प्रशिक्षण दिया जाएगा। समापन पर प्रतिभागियों को सम्मानित किया जाएगा। सभी सुविधा निशुल्क रहेगी। 24 को होगा सांस्कृतिक कार्यक्रम : प्रशिक्षण के दौरान 24 मई को सांस्कृतिक कार्यक्रम होगा। कार्यक्रम में प्रतिभागी लोक गीतों पर आधारित नृत्य व गायन की प्रस्तुति देगी। प्रतिभागी ये प्रशिक्षण लेकर अपने कार्य में दक्षता हासिल कर खुद का काम शुरू कर आत्मनिर्भर बन सकती हैं।