बाड़मेर | महिला संगठन बाड़मेर थार महिला संस्थान के संयुक्त धान में पहला सुख निरोगी काया मीटिंग का आयोजन किया गया। सनाऊ गांव में पक्की सहेली ग्रुप के साथ मीटिंग हुई। महिला संगठन की अध्यक्ष अनीता सोनी ने कहा कि महिलाएं पूरे परिवार का ध्यान रखती हैं। अपना खाना-पीना नजर अंदाज करती हैं। अपना स्वास्थ्य नहीं देखती। इससे कई बार वे बीमार हो जाती हैं। वे यह बात किसी को बताती नही। डॉक्टर को समय पर नहीं दिखाती। इससे परेशानी बढ़ती है। छोटी बीमारी कई बार बड़ा रूप ले लेती है। उन्होंने कहा महिलाएं स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहें। समय पर खाना खाएं। छोटी बीमारी में डॉक्टर को दिखाएं। इलाज कराएं। महिला स्वस्थ रहेगी। तभी परिवार को सुरक्षित रख सकेगी।