सादुलपुर | पिलानी रोड स्थित मुनि आश्रम दुर्गा माता मंदिर में मंगलवार को मौनी ब्रह्मलीन योगी कुशलाराम की पुण्यतिथि मनाई गई। मंदिर संरक्षक पुजारी महेश शर्मा ने बताया कि दिनभर श्रद्धालुओं की भीड़ मंदिर में उमड़ी रही। श्रद्धालुओं ने उनके चित्र के समक्ष पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी व प्रसाद ग्रहण किया। पुजारी महेश ने उनकी जीवनी व व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला।