​बांसवाड़ा से करीब 60 किलोमीटर दूर आनंदपुरी थाना क्षेत्र के पोसिया गांव में बुधवार देर रात एक शादी समारोह में हादसा हो गया। आतिशबाजी करते समय एक युवक के हाथ में पटाखा फटने से हथेली के चीथड़े उड़ गए। गंभीर हालत में युवक को एमजी हॉस्पिटल लाया गया जहां से उसे उदयपुर रेफर कर दिया गया। पटाखे में आग लगाकर फेंक रहा था ​जानकारी के मुताबिक गांव के ही अशोक (25) अपने चाचा के साले की शादी में पटाखे की बत्ती जलाकर फेंक रहा था। इसी दौरान एक पटाखा फेंकते समय उसके हाथ में ही फट गया। विस्फोट इतना जोरदार था कि अशोक की हथेली के चीथड़े उड़ गए। ​धमाके से युवक की हथेली का काफी हिस्सा गायब हो गया। मांस और हड्डियां बाहर निकल आई। खून से लथपथ हालत में उसे तुरंत एमजी अस्पताल ले जाया गया। ​40 टांके आए, उदयपुर में होगा ऑपरेशन शादी फंक्शन के दौरान अचानक हुए इस ​हादसे के बाद वहां अफरा-तफरी मच गई। एमजी अस्पताल में अशोक के घाव का प्राथमिक उपचार करने के बाद गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे उदयपुर रेफर कर दिया गया। अशोक की हथेली में घाव काफी गहरा है। उसे करीब 40 टांके लगाए गए हैं। वहीं हाथ को बचाने के लिए आज उदयपुर में ऑपरेशन किया जाएगा।