युवा जाट सेना एवं सर्व समाज की बैठक महाराजा सूरजमल स्मारक, किशोरी महल किला परिसर में संयोजक भगत सिंह सूरौता की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में वक्ताओं ने ऐतिहासिक धरोहरों के संरक्षण की आवश्यकता पर जोर दिया। नरेन्द्र सिनसिनी ने कहा कि विरासतों को संजोना हम सभी की जिम्मेदारी है, जबकि लोकेश तमरोली ने इतिहास को आने वाली पीढ़ियों तक सुरक्षित रखने की बात कही। राहुल उवार ने सर्व समाज के लोगों से धरोहरों के संरक्षण के लिए आगे आने का आह्वान किया। महेश धरसोनी ने महाराजा सूरजमल को प्रेरणा स्रोत बताते हुए उनके बनाए स्मारकों के संरक्षण की जरूरत बताई। वीरी सिंह गादोली ने प्रशासन की उदासीनता पर चिंता जताई। भूपेन्द्र सिंह पेंगोर और राघवेन्द्र सिंह ने धरोहर बचाने के लिए आंदोलन की आवश्यकता बताई। भगत सिंह सूरौता ने चेतावनी दी कि पांच दिन में स्मारक की मरम्मत नहीं हुई तो 4 मई को संबंधित विभाग के कार्यालय पर ताला लगाया जाएगा। इस दौरान प्रशासन को चार मांगों का ज्ञापन सौंपा गया, जिसमें तलवार की पुनर्स्थापना, लाइट, सीसीटीवी और सुरक्षा व्यवस्था शामिल हैं। तहसीलदार अजय पारीक ने आश्वासन दिया कि मांगें जल्द पूरी होंगी। तेजेंद्र कुंतल अभोर्रा और टीटू नदबई ने सभी को धन्यवाद ज्ञापित किया। इस अवसर पर भगत सिंह सूरौता, नरेन्द्र सिनसिनी, लोकेश तमरोली, राहुल उवार, महेश धरसेानी, वीरीसिंह गादौली, भूपेन्द्र सिंह पेंघोर, राजेन्द्र फौजदार, तेजेंद्र कुंतल अभोर्रा, पवन फौजदार , अमितपाल सिंह कुरका, आशु डागुर धरसोनी, धर्मेंद्र सिंह विजवारी, अरविन्द चौधरी आदि उपस्थित थे।