करणसर | कस्बे के डूंगरसी का बास में स्थित ब्रह्म विद्या निर्भय आश्रम वात्सल्य धाम में भक्तों की बैठक निर्भय आश्रम के पीठाचार्य संत शिवप्रकाशानंदपुरी महाराज के मुख्य आतिथ्य में आयोजित हुई। भक्त श्रवण कुमार मारोठिया ने बताया कि बैठक में संत प्रहलादपुरी महाराज की 4 सिंतबर को प्रथम पुण्यतिथि को मनाने का निर्णय लिया गया। इस दिन सुबह 8.15 बजे खक बाबा धाम से निर्भय आश्रम तक 2100 महिलाओं द्वारा कलश यात्रा निकालने, सत्संग व संत प्रवचन समारोह के साथ भंडारे का आयोजन भी होगा।