भारत विकास परिषद व ढांढ़ण शक्ति भक्त मंडल की ओर से गढ़ के पास स्थित बजाज आई हॉस्पिटल में मंगलवार को तीन दिवसीय निशुल्क चिकित्सा परामर्श व नेत्र शल्य चिकित्सा शिविर शुरू हुआ। शिविर प्रभारी डॉ. भारतेंदु अग्रवाल ने बताया कि जरूरतमंद रोगियों की आवश्यक जांच कर नेत्र शल्य चिकित्सा की जा रही है। ढांढ़ण शक्ति भक्त मंडल के सज्जन बजाज, डूंगरमल बजाज, श्रवण बजाज, नरेंद्र बजाज, रमाकांत सुंदरिया व संजय बजाज का भारत विकास परिषद संरक्षक श्यामसुंदर पारीक, बजाज हॉस्पिटल ट्रस्टी श्यामसुंदर बजाज ने स्वागत किया। भारत विकास परिषद शाखा अध्यक्ष विमल भटनागर, प्रांत प्रतिनिधि निरंजन चोटिया, सचिव रामस्वरूप शर्मा, जिलाध्यक्ष उमेश चौहान, संयुक्त सचिव सचिव पुनीत लाटा मौजूद रहे। संचालन मनोज शर्मा, हाकिम अली, हुक्मीचंद सोनी आदि ने किया।