पहाड़ी| थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने ऑनलाइन पिस्टल की होम डिलीवरी तथा पुराने सिक्के-नोट महंगे दामों में खरीदने का झांसा देकर ठगी करने वाले गिरोह के पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से पांच फर्जी एंड्रॉइड मोबाइल और सात फर्जी सिम कार्ड बरामद किए गए। थानाधिकारी योगेन्द्र सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम 1 सितंबर की देर रात गश्त कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि मलहाका रोड से भैसेड़ा पहाड़ी की ओर जाने वाले कच्चे रास्ते पर कुछ युवक साइबर ठगी कर रहे हैं। सूचना पर पुलिस ने मौके पर दबिश देकर शाहिन पुत्र समसू, निवासी सांबलेर,​ आरिफ, ​समीम निवासी दोरखी, ​साहिल, ​साजिद तिलकपुरी, थाना पहाड़ी को गिरफ्तार किया गया।