रतननगर | त्रिवेणी देवी सुरेका चेरिटेबल ट्रस्ट व एपिलेप्सी केयर एंड रिसर्च फाउंडेशन के सहयोग से मंगलवार को निशुल्क मिर्गी रोग जांच व निदान शिविर लगाया गया। शिविर में मुख्य न्यूरोफिजिशियन डॉ. आरके सुरेका व उनकी टीम ने 512 रोगियों की जांच कर निशुल्क दवा दी। डॉ. सुरेका ने बताया कि मिर्गी से पीड़ित गर्भवती महिलाओं और उनके होने वाले बच्चों की बेहतर व समग्र देखभाल के उद्देश्य से फाउंडेशन की ओर से एपिलेप्सी एंड प्रेग्नेंसी रजिस्ट्री की शुरुआत की गई है। इसके के माध्यम से गर्भवती मिर्गी रोगी महिलाओं को गर्भावस्था के दौरान समग्र चिकित्सा देखभाल, आवश्यक चिकित्सकीय सलाह और मिर्गी की दवाइयां निशुल्क उपलब्ध कराने का प्रयास किया जाएगा। बच्चे के जन्म के बाद उसके स्वास्थ्य व विकास की नियमित जांच में भी सहयोग किया जाएगा। चिकित्सकीय सलाह के अनुसार फोलिक एसिड लेने की भी सलाह दी।