सादुलपुर | जाहरवीर गोगाजी महाराज के लक्खी मेले में आने वाले श्रद्धालुओं की सेवा व सुविधा के लिए मां भारती के वीर शहीदों को समर्पित ठंडे व मीठे पानी की प्याऊ का शुभारंभ ददरेवा में किया गया। प्याऊ का संचालन कार्तिकेय पुरोहित ददरेवा की ओर से किया जा रहा है। यह सेवा गांव के भामाशाहों व आमजन के जनसहयोग से संचालित की जा रही है।