फुकेट से दिल्ली आ रही एअर इंडिया की फ्लाइट के पायलट का ड्रग टेस्ट पॉजिटिव आया है। न्यूज एजेंसी ANI के मुताबिक, घटना की जांच कर रही एयरक्राफ्ट एक्सीडेंट इन्वेस्टिगेशन ब्यूरो (AAIB) की शुरुआती रिपोर्ट में यह जानकारी सामने आई है। इसके बाद एयर लाइन ने पायलट को बर्खास्त कर दिया। रिपोर्ट के मुताबिक, उड़ान के दौरान एयरबस विमान के फ्लाइट-कंट्रोल सिस्टम ने तीनों हाइड्रोलिक सिस्टम में खराबी रिकॉर्ड की थी। AAIB ने कहा है कि जांच पूरी होने के बाद फाइनल रिपोर्ट जारी की जाएगी। यह घटना 4 अगस्त की है। फुकेट से दिल्ली आते वक्त भुवनेश्वर के पास प्लेन अचानक करीब 300 फीट नीचे आ गया था। इस दौरान यात्रियों और क्रू सदस्यों को चोटें आई थीं। घटना के समय प्लेन में 137 यात्री और 8 क्रू मेंबर समेत कुल 145 लोग सवार थे। पहले इसकी वजह टर्बुलेंस बताई गई थी। हादसे के बाद प्लेन के अंदर की 2 तस्वीरें… AAIB की रिपोर्ट में सामने आईं बड़ी बातें… एअर इंडिया ने कहा- अपनी मर्जी से जांच कराएंगे पायलट एअर इंडिया ने AAIB की रिपोर्ट जारी होने के बाद पहला रिएक्शन देते हुए कहा कि उसने अपने सभी पायलटों की जांच शुरू कर दी है। यह जांच स्वेच्छा से होगी, किसी पर कोई दबाव नहीं होगा। एयर लाइन के प्रवक्ता ने कहा- हम सुरक्षा, फिटनेस या नियामकीय जरूरतों के किसी भी उल्लंघन को लेकर जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाते हैं। जहां जरूरी होगा, वहां उचित कार्रवाई की जाएगी। पहले घटना से जुड़ी 2 वजह सामने आई थीं, लेकिन पुष्टि नहीं हाइड्रोलिक सिस्टम विमान को कंट्रोल करने में मदद करते हैं आसान भाषा में समझें तो हाइड्रोलिक सिस्टम विमान के कई जरूरी हिस्सों को ताकत देने का काम करते हैं। इनकी मदद से विमान को ऊपर-नीचे और दाएं-बाएं नियंत्रित करने वाले फ्लाइट कंट्रोल चलाए जाते हैं। इसके अलावा, ये ब्रेक लगाने और लैंडिंग गियर को ऊपर-नीचे करने में भी मदद करते हैं।