अजमेर में ‘भास्कर समाधान’ शहर में बदलाव लाने का प्रभावी जनमंच बन गया है। एक पोस्ट से लोगों को न केवल समाधान मिल रहे हैं बल्कि शहरवासी भी इस मंच के माध्यम से अपनी सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। प्रशासन भी समाधान में सहयोग कर रहा है। इससे स्थानीय लोगों को भी गुड गवर्नेंस का अहसास हुआ। पहले एक नजर उन समाधानों पर जिनसे लोगों को राहत मिली… पोस्ट के बाद ठीक हुई 15 दिन से खराब रोड लाइट अजमेर के आदर्श नगर से सुनील गुर्जर ने रोड लाइट की समस्या पोस्ट की थी। उन्होंने बताया था कि उनकी गली में 15 दिनों से रोड लाइट खराब है और शिकायत के बाद भी लाइनमैन ने इसे ठीक नहीं किया है। अंधेरे के कारण लोगों को बहुत असुविधा हो रही है। इस समस्या के पोस्ट होने के बाद संबंधित विभाग ने समस्या का समाधान करवा दिया है। उप–अधीक्षक डॉ. अमित यादव बने 'स्टार ऑफिसर' विक्टोरिया मार्केट, कला बाग से जेएलएन हॉस्पिटल से जुड़ी समस्या पृथ्वीराज ने पोस्ट की थी। उन्होंने पोस्ट में लिखा था कि वो यहां गठिया–बाय का इलाज करवाने आए थे लेकिन न तो डॉ. ही सीट पर मौजूद हैं न ही कोई जानकारी देता है। हेल्प डेस्क भी एक घंटे से खाली पड़ी है। किसी को नहीं पता कि डॉ. कब और कहां बैठता है। डॉ. को प्राइवेट में दिखाने को बोलते हैं। इस समस्या के पोस्ट होने के बाद उप–अधीक्षक डॉ. अमित यादव ने एक्शन लेते हुए स्टाफ को पाबंद कर सभी मरीजों को बराबर अटेंड करने की हिदायत दी है। उन्होंने पोस्ट पर कमेंट कर लिखा कि ऑर्थो ओपीडी में रोजाना 5000 से ज्यादा मरीज देखे जा रहे हैं। 450 से ज्यादा डेली भर्ती होते हैं। असुविधा के लिए खेद है लेकिन अब कोई समस्या नहीं है। एप से लोगों को मिल रहा समाधान अपने क्षेत्र की समस्याएं पोस्ट कर यूजर विभागों और जिम्मेदारों को जमीनी हकीकत बता रहे हैं और अधिकारी अपनी टीम से उसका समाधान भी करवा रहे हैं। आप भी अपने क्षेत्र, वार्ड, सेक्टर, गांव या गली की समस्या हमें पोस्ट कर सकते हैं। भास्कर एप पर अपनी समस्या पोस्ट करने लिए यहां क्लिक कीजिए… अब एक नजर उन समस्याओं पर जिनके समाधान पर काम जारी है… नियमित कचरा नहीं उठता, गंदगी से परेशान लोग अजमेर की जगदम्बा कॉलोनी, रावत नगर से भंवरलाल ने घर के पास ही कचरे का ढेर होने की समस्या पोस्ट कर नियमित कचरा न उठने की शिकायत की है। उन्होंने लिखा कि हमारे घर के पास ही कचरे का ढेर लगा हुआ है। आते–जाते मुंह पर कपड़ा रखकर गुजरना पड़ रहा है। निगमकर्मी न तो नियमित सफाई ही करते हैं न ही कचरा ही रोज उठाया जाता है। सड़क के बीच में लगे पोल, हटें तो हादसे टलें बालूपुरा रोड, आईबीएम कॉलोनी, आदर्श नगर से अरुण यादव ने रोड के बीच बिजली के पोल लगे होने की परेशानी भेजी है। उन्होंने बताया कि विराट नगर में सड़क के बीचों–बीच बिजली के खम्भे लगे हुए हैं। इससे आवागमन में परेशानी होती है और हादसे का डर भी रहता है। प्रशासन से निवेदन है कि इन खम्भों को सुरक्षित जगह शिफ्ट करवाया जाए ताकि किसी प्रकार की अप्रिय घटना न हो। खराब टूटी सड़क से वाहन सवार हो रहे परेशान अजमेर के कृष्णा विहार, नेहरु नगर से जोसेफ ने टूटी सड़क की समस्या पोस्ट की है। उन्होंने लिखा कि मदार के कृष्णा विहार एरिया में नेहरु नगर की इस मुख्य सड़क का हाल इतना खराब है कि लोग यहां से गाड़ी से भी निकलने से बचते हैं। पूरी सड़क टूटी हुई है। बड़े–बड़े गड्‌ढों में बारिश का पानी भर जाने से गड्‌ढों का अंदाजा ही नहीं लगता। स्कूटी सवार, छोटे लोडिंग ऑटो और पैदल राहगीर सबसे ज्यादा परेशान होते हैं। गली में नहीं आते सफाईकर्मी, नालियों में जमा कचरा 'भास्कर समाधान' पर वार्ड 16 के डिग्गी बाजार एरिया से चिराग ने नालियों की सफाई और नियमित कचरा न उठाने की समस्या बताई है। उन्होंने लिखा कि हमारे एरिया में डॉ. मंघानी वाली गली के पीछे निगम कर्मचारी साफ–सफाई पर बिल्कुल भी ध्यान नहीं दे रहे हैं। नालियां कचरे से भरी हुई हैं। गंदा पानी ओवरफ्लो हो रहा है। इससे मच्छरों के बढ़ने से मौसमी बीमारियों का खतरा बढ़ रहा है। 'भास्कर समाधान' से जुड़ीं ये खबरें भी पढ़िए… 1.कृष्णा कॉलोनी में पेयजल आपूर्ति हुई सुचारु:पानी, सफाई और कचरे की समस्याएं आई सामने, एईएन पूजा मौर्य आज बनी ‘स्टार ऑफिसर’ 2.केसरगंज में पेयजल आपुर्ति की समस्या का हुआ समाधान:सड़क पर जलभराव, जर्जर भवन, बिजली की तारों से टकराते पेड़ और खुले सीवरेज चैंबर की समस्याएं आई सामने 3. पंचशील नगर में सीवर टैंक की समस्या का हुआ समाधान:सीवरेज, स्ट्रीट लाइट, सफाई और पेयजल जैसी मूलभूत सुविधाओं से जुड़ी परेशानी आई सामने 4.अजमेर में पृथ्वीराज पुरी से हाथीभाटा तक समस्याओं की तस्वीर:बिजली कनेक्शन में देरी से रुका निर्माण कार्य, कार्रवाई के बाद बदली कई इलाकों की स्थिति 5.एक्सईएन राकेश गहलोत बने 'स्टार ऑफिसर':अजमेर में एक साल से खुले चैम्बर की समस्या हुई हल, आना सागर की रोड लाइट भी सुधरीं, चूहों और बिजली के तारों की समस्या 6.चीफ हैल्थ इंस्पेक्टर रमेश बने 'स्टार ऑफिसर':अजमेर में 20 साल पुरानी पेयजल समस्या का समाधान, महीनों बाद सफाई होने से लोग खुश 7.‘भास्कर समाधान’: अधिकारियों तक सीधे पहुंच रही समस्या:नलों से आ रहा बदबूदार पानी, सीवर ओवरफ्लो, आश्रम क्षेत्र में बच्चों को काट रहे बेसहारा कुत्ते 8.भास्कर समाधान का असर; बेसहारा पशुओं की समस्या का निस्तारण:हाईटेंशन लाइन और पानी लीकेज से लोग परेशान, देवेन्द्र सिंह बने आज के 'स्टार ऑफिसर' 9.‘भास्कर समाधान’: अधिकारी खुद करवा रहे सॉल्यूशन:दरगाह बाजार में नहीं सुधर रही सफाई व्यवस्था, 6 महीने से खराब हैंडपंप 10.कब होगी पानी की सप्लाई, मोबाइल पर मिलेगा अपडेट:‘भास्कर समाधान’ सेगमेंट में समस्या सामने आने के बाद SE ने दिए निर्देश