अजमेर नगर निगम के 80 वार्डों में दूसरे चरण के चुनाव के लिए प्रचार का आज आखिरी दिन रहा। 11 सितंबर को होने वाले मतदान से पहले बुधवार शाम 5 बजे चुनाव प्रचार का शोर थम गया। आखिरी दिन भाजपा और कांग्रेस सहित निर्दलीय प्रत्याशियों ने पूरी ताकत झोंक दी है। प्रतिबंध के बावजूद ऊंट गाड़ियों पर चुनाव प्रचार अजमेर के वार्ड 57 से बीजेपी प्रत्याशी नीतू सिंह ने बुधवार को रोड शो कैमल सफारी के साथ निकाला गया, जिसमें ऊंटों के साथ प्रचार करते हुए वोट की अपील की गई। कैमल सफारी के साथ निकला यह रोड शो क्षेत्र में चर्चा का विषय बना रहा। बता दें कि निर्वाचन विभाग ने इस पर प्रतिबंध लगा रखा है, इसके बावजूद प्रशासन की ओर से न तो इसे रोका गया और न ही कोई कार्रवाई फिलहाल की गई है। अजमेर शहर कांग्रेस जिलाध्यक्ष राजकुमार जयपाल ने बताया-ऊंट गाड़ियों से चुनाव प्रचार करने का मामला सामने आया है। इस सम्बन्ध में निर्वाचन विभाग को शिकायत कर कार्रवाई की मांग की जाएगी। इस सम्बन्ध में बात करने पर कलेक्टर लोक बंधु ने कहा कि मामला दिखवाएंगे। नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। एमएलए ने किया डांस, गोरिल्ला लेकर आया प्रत्याशी इसी बीच अजमेर दक्षिण से विधायक अनीता भदेल वार्ड 20 के बीजेपी प्रत्याशी का प्रचार करते हुए डांस करती नजर आईं। वार्ड 42 में आम आदमी पार्टी का प्रत्याशी एक कलाकार को गोरिल्ला बनाकर प्रचार करने पहुंचा। दूसरे चरण के चुनाव को लेकर प्रशासन ने भी तैयारियां तेज कर दी है। स्थानीय नेताओं से लेकर वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता वार्ड-वार्ड पहुंचकर प्रत्याशियों के समर्थन में वोट मांग रहे हैं। प्रचार के आखिरी दौर में प्रत्याशियों के साथ पार्टी के स्थानीय नेताओं की सक्रियता भी बढ़ गई । मतदान दलों का तृतीय रेंडमाइजेशन 9 सितंबर को होगा। इसके बाद 10 सितंबर को अंतिम प्रशिक्षण और निर्वाचन सामग्री का वितरण किया जाएगा। दोनों चरणों की मतगणना 14 सितंबर को संबंधित रिटर्निंग अधिकारियों की देखरेख में होगी। 35 साल तक के 1.47 लाख वोटर, युवा मतदाताओं पर नजर अजमेर नगर निगम क्षेत्र में कुल 4,33,794 मतदाता हैं। इनमें 18 से 25 वर्ष की उम्र के 53,140 मतदाता हैं, जबकि 26 से 35 वर्ष के 94,748 मतदाता हैं। इस तरह 35 साल तक की उम्र के कुल 1,47,888 मतदाता चुनावी गणित में अहम भूमिका निभाएंगे। इनमें 18 से 25 साल का युवा वोटर वर्ग खास तौर पर प्रत्याशियों और राजनीतिक दलों के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है। जानिए आपका घर किस वार्ड में आता है अजमेर के नसीराबाद में ईवीएम बंद, 20 मिनट रूकी वोटिंग:बदली ईवीएम; पूर्व मंत्री ने सावर में डाला वोट, बोले-कांग्रेस ने बनाई नगरपालिका अब पल-पल की अपडेट जानने के लिए ब्लॉग से गुजरे...