कोटा नगर निगम में चुनाव में दूसरे चरण के प्रचार का आज आखिरी दिन था। 5 बजे प्रचार थम गया। अब 11 सितंबर को वोटिंग होगी। ऐसे में सभी राजनीतिक दलों और निर्दलीय उम्मीदवारों ने बुधवार को चुनाव में पूरी ताकत झोंक दी। ढोल-नगाड़ों की थाप, लाउड स्पीकर, विशाल रैलियों और पदयात्राओं के जरिए प्रत्याशी मतदाताओं को साधने की कोशिश करते नजर आए। भाजपा और कांग्रेस दोनों ही प्रमुख दलों के दिग्गज नेता अपने-अपने उम्मीदवारों के पक्ष में रोड शो और रैलियां की। इस दौरान वार्ड 11 से बीजेपी की महिला प्रत्याशी सुमन नायक रोटियां बेलते नजर आई। सब्जियां कांटी। वहीं, वार्ड 52 से बीजेपी प्रत्याशी गिर्राज महावर ने रोड शो के दौरान खुली जीप के बोनट पर बैठकर ढोल बजाए। इसके साथ ही बाइक रैली भी वार्ड में निकाली। देखें प्रचार की तस्वीरें… वार्ड-3 में वोटिंग का बहिष्कार इधर, बुधवार को वार्ड नंबर तीन में एक गली में लोगों ने वोटिंग का बहिष्कार कर दिया। यहां रोजडी एरिया की कुछ गलियां आती है। लोगों का कहना है कि उनके वार्ड में सड़क नहीं है। इसी के चलते लोगों ने विरोध का बहिष्कार किया है। वहीं कांग्रेस नेताओं का कहना है कि बीजेपी के नेता ड़रे हुए हैं। इसलिए सीएम को रोड शो करने आना पड रहा है। वहीं बीजेपी नेताओं का कहना है कि बोर्ड बीजेपी का बनेगा।