अजमेर दक्षिण विधानसभा क्षेत्र में भाजपा को मंगलवार को बड़ा झटका लगा। टिकट कटने से नाराज पार्टी के 5 सक्रिय नेताओं ने भाजपा से इस्तीफा देने की घोषणा कर दी। अजमेर दक्षिण विधायक अनीता भदेल की करीबी पूर्व महिला मोर्चा शहर अध्यक्ष सीमा गोस्वामी ने भी भाजपा से इस्तीफा दे दिया। वे अजमेर दक्षिण के वार्ड 52 से टिकट मांग रही थी। पूर्व मंडल अध्यक्ष व पूर्व पार्षद अरुण शर्मा और पूर्व जिला उपाध्यक्ष व मंडल अध्यक्ष रहे घीसू गढ़वाल, पूर्व पार्षद के साथ पार्टी में कई पदों पर रहे रंजन शर्मा और ओबीसी प्रकोष्ठ में सक्रिय रहे। अशोक सोनी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इस्तीफे की जानकारी दी। चारों नेताओं ने अपने-अपने वार्ड से निर्दलीय चुनाव लड़ने का ऐलान भी किया। नेताओं ने कहा कि उनकी नाराजगी भाजपा की विचारधारा या पार्टी से नहीं है, बल्कि अजमेर दक्षिण विधायक अनीता भदेल की कार्यशैली से है। नेताओं का आरोप है कि वे कई सालों से पार्टी के लिए लगातार काम करते रहे, लेकिन इसके बावजूद उन्हें सम्मान नहीं मिला। पार्टी के कार्यक्रमों में छोटे कार्यकर्ताओं को आमंत्रित तक नहीं किया जाता और लगातार उनका अपमान किया जा रहा है। नेताओं ने कहा कि लंबे समय से पार्टी में सक्रिय रहने के बावजूद टिकट नहीं मिलने और लगातार उपेक्षा से वे आहत हैं। इसी के चलते चारों ने पार्टी छोड़कर अब निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में चुनाव मैदान में उतरने का फैसला किया है। MLA की करीबी पार्टी के खिलाफ लड़ेंगी चुनाव अजमेर दक्षिण के वार्ड 52 से टिकट नहीं मिलने पर पूर्व महिला मोर्चा शहर अध्यक्ष सीमा गोस्वामी ने मंगलवार को भाजपा से इस्तीफा दे दिया। टिकट कटने के बाद उन्होंने निर्दलीय चुनाव लड़ने का फैसला किया और निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में नामांकन दाखिल किया है। सीमा गोस्वामी को अजमेर दक्षिण विधायक अनीता भदेल की करीबी माना जाता था। ये खबर भी पढ़ें… भाजपा-कांग्रेस उम्मीदवारों की लिस्ट जारी, देखें किसे मिला टिकट:पिछले चुनाव में पार्टी के खिलाफ चुनाव लड़ा, उन पर भरोसा; कईं पार्षदों के टिकट काटें बीजेपी नेता ने सिर मुंडवाया,विधायक पर मनमानी का लगाया आरोप:कहा- टिकट वितरण में कार्यकर्ताओं की अनदेखी की; कांग्रेस ने 78 वार्ड के ही दिए सिंबल जानिए आपका घर किस वार्ड में आता है: अजमेर नगर निगम में 11 सितंबर को वोटिंग, महिला के लिए रिजर्व है मेयर पद