अजमेर में 'भास्कर समाधान' के जरिए शहरवासियों ने एक बार फिर पानी, सीवर, स्ट्रीट लाइट और सड़क से जुड़ी समस्याएं सामने रखी हैं। इनमें जेएलएन अस्पताल की पार्किंग शुल्क और बंद स्ट्रीट लाइट जैसी समस्याओं का समाधान भी हुआ है। वहीं कई इलाकों में अनियमित जलापूर्ति, सड़क पर बहते सीवर के पानी और टूटे नाली कवर से लोग अब भी परेशान हैं। भास्कर एप पर अपनी समस्या पोस्ट करने लिए यहां क्लिक कीजिए… पहले एक नजर उन समाधानों पर जिनसे लोगों को राहत मिली... डॉ. अमित यादव बने आज के 'स्टार ऑफिसर' डिग्गी बाजार, साईं बाबा मार्ग से मुकेश ने समस्या पोस्ट कर बताया था कि जेएलएन अस्पताल की पार्किंग में अधिक शुल्क लिए जाने से लोगों को परेशानी हो रही है। समस्या सामने आने के बाद जेएलएन अस्पताल अजमेर के डिप्टी सुपरिंटेंडेंट डॉ. अमित यादव ने मामले का संज्ञान लेते हुए संबंधित स्तर पर कार्रवाई कर पार्किंग शुल्क की समस्या का समाधान करवाया। इससे अस्पताल आने वाले लोगों को राहत मिली। अरावली विहार कॉलोनी में बंद स्ट्रीट लाइट हुई चालू अरावली विहार कॉलोनी से चंचल ने समस्या पोस्ट कर बताया था कि उनके क्षेत्र में करीब एक सप्ताह से स्ट्रीट लाइट बंद पड़ी थी। रात के समय अंधेरा रहने से लोगों को आने-जाने में परेशानी हो रही थी। समस्या सामने आने के बाद संबंधित विभाग की ओर से कार्रवाई कर स्ट्रीट लाइट को ठीक कर दिया गया। इससे क्षेत्रवासियों को राहत मिली। अब एक नजर उन समस्याओं पर जिनके समाधान की मांग की गई है... पानी की सप्लाई का तय समय नहीं, दिन-रात कभी भी आती है सप्लाई रामगंज, सम्राट पृथ्वीराज चौहान मार्ग से हनीफा ने समस्या पोस्ट कर बताया कि उनके क्षेत्र में पानी की सप्लाई का कोई निश्चित समय नहीं है। दिन हो या रात, किसी भी समय पानी आ जाता है। इससे लोगों को पानी भरने में परेशानी होती है। स्थानीय लोगों ने पानी की सप्लाई का निश्चित समय तय करने की मांग की है। सड़क पर बह रहा सीवर का गंदा पानी, लोगों को परेशानी दरगाह बाजार से मुस्तकीम ने समस्या पोस्ट कर बताया कि उनके क्षेत्र में सड़क पर सीवर का गंदा पानी बह रहा है। गंदा पानी सड़क पर जमा होने से लोगों को आने-जाने में परेशानी हो रही है। लोगों ने सीवर की समस्या का जल्द समाधान कराने की मांग की है। सड़क पर गंदा पानी, अंदर धंसा सीवर का ढक्कन बना खतरा धोला भाटा, गांधी नगर रोड से विष्णु कुमार खटूमरा ने समस्या पोस्ट कर बताया कि क्षेत्र में सीवर का ढक्कन काफी अंदर धंस गया है। इसके कारण सीवर का गंदा पानी बाहर निकलकर सड़क पर बह रहा है। खुले और धंसे हुए ढक्कन के कारण हादसे का खतरा भी बना हुआ है। स्थानीय लोगों ने ढक्कन को ठीक कराने और गंदे पानी की निकासी की व्यवस्था दुरुस्त कराने की मांग की है। मुख्य सड़क पर नाली के कवर टूटे, हादसे का डर रातीडांग से नेमीचंद कुमावत ने समस्या पोस्ट कर बताया कि मुख्य सड़क पर नाली के कवर टूटे हुए हैं। सड़क से लगातार लोगों और वाहनों की आवाजाही रहती है, ऐसे में टूटे कवर के कारण दुर्घटना का खतरा बना हुआ है। लोगों ने क्षतिग्रस्त नाली के कवर जल्द बदलने की मांग की है। 'भास्कर समाधान' से जुड़ीं ये खबरें भी पढ़िए… 1.एईएन बीना बिड़ला बनी आज की 'स्टार ऑफिसर':अजमेर में सफाई, पानी लीकेज और जलापूर्ति की समस्याएं बनी चिंता का विषय 2.खराब रोड लाइट और सीवर की समस्या हुई ठीक:बिजली के तार, गंदी नालियां और कचरे की समस्या आई सामनें 3.‘भास्कर समाधान’ ला रहा बदलाव:अजमेर में 15 दिन पुरानी रोड लाइट और ढाई महीने पुरानी टूटी सड़क की समस्या सुलझी, नरेन्द्र बने 'पब्लिक के स्टार' 4.कृष्णा कॉलोनी में पेयजल आपूर्ति हुई सुचारु:पानी, सफाई और कचरे की समस्याएं आई सामने, एईएन पूजा मौर्य आज बनी ‘स्टार ऑफिसर’ 5.केसरगंज में पेयजल आपुर्ति की समस्या का हुआ समाधान:सड़क पर जलभराव, जर्जर भवन, बिजली की तारों से टकराते पेड़ और खुले सीवरेज चैंबर की समस्याएं आई सामने 6. पंचशील नगर में सीवर टैंक की समस्या का हुआ समाधान:सीवरेज, स्ट्रीट लाइट, सफाई और पेयजल जैसी मूलभूत सुविधाओं से जुड़ी परेशानी आई सामने 7.अजमेर में पृथ्वीराज पुरी से हाथीभाटा तक समस्याओं की तस्वीर:बिजली कनेक्शन में देरी से रुका निर्माण कार्य, कार्रवाई के बाद बदली कई इलाकों की स्थिति 8.एक्सईएन राकेश गहलोत बने 'स्टार ऑफिसर':अजमेर में एक साल से खुले चैम्बर की समस्या हुई हल, आना सागर की रोड लाइट भी सुधरीं, चूहों और बिजली के तारों की समस्या 9.चीफ हैल्थ इंस्पेक्टर रमेश बने 'स्टार ऑफिसर':अजमेर में 20 साल पुरानी पेयजल समस्या का समाधान, महीनों बाद सफाई होने से लोग खुश 10.‘भास्कर समाधान’: अधिकारियों तक सीधे पहुंच रही समस्या:नलों से आ रहा बदबूदार पानी, सीवर ओवरफ्लो, आश्रम क्षेत्र में बच्चों को काट रहे बेसहारा कुत्ते