अजमेर नगर निगम के 80 वार्डों में पार्षद चुनने के लिए शुक्रवार को मतदान होगा। चुनाव मैदान में 360 प्रत्याशी हैं। इनमें भाजपा के 79, कांग्रेस के 77 और 204 निर्दलीय व अन्य दलों के प्रत्याशी शामिल हैं। सुबह 7 बजे से मतदान शुरू होगा। इसके लिए 413 बूथ बनाए गए हैं। गुरुवार को माखुपुरा स्थित पॉलिटेक्निक कॉलेज से पोलिंग पार्टियां अंतिम ट्रेनिंग के बाद EVM और अन्य चुनाव सामग्री लेकर मतदान केंद्रों के लिए रवाना हुईं। जिला निर्वाचन अधिकारी लोक बंधु और एसपी हर्षवर्धन अग्रवाला ने कॉलेज पहुंचकर चुनावी व्यवस्थाओं का जायजा लिया। प्रत्येक बूथ पर चार कर्मचारी लगाए गए हैं। संवेदनशील बूथों पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात रहेगा। मतदान को लेकर शहर में सुरक्षा व्यवस्था भी कड़ी कर दी गई है। पुलिस ने थाना क्षेत्रों में निगरानी बढ़ाने के साथ फ्लैग मार्च शुरू किया है। मतदान के बाद EVM को कड़ी सुरक्षा में रखा जाएगा और 14 सितंबर को मतगणना के बाद परिणाम घोषित किए जाएंगे। इधर, मतदान से पहले राजनीतिक विवाद भी सामने आए हैं। वार्ड 61 में कांग्रेस प्रत्याशी के पुलिसकर्मी पति के निलंबन को लेकर कांग्रेस ने पुलिस विभाग पर भेदभाव का आरोप लगाया है। वहीं भाजपा ने अधिकृत प्रत्याशियों के खिलाफ निर्दलीय चुनाव लड़ रहे 5 नेताओं को 6 साल के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया है। जानिए आपका घर किस वार्ड में आता है अजमेर नगर निगम-360 उम्मीदवारों की कल तय होगी किस्मत:डेढ़ लाख से ज्यादा युवा तय करेंगे रिजल्ट; पढ़िए भाजपा-कांग्रेस के उम्मीदवारों की पूरी प्रोफाइल अब पल-पल की अपडेट जानने के लिए ब्लॉग से गुजरे...