अजमेर नगर निगम चुनाव में मतदान के बाद ही अपना बोर्ड बनाने के लिए भाजपा ने कुछ प्रत्याशियों की देर रात बाडे़ बंदी कर ली और इनको पुष्कर ले गए हैं। वहीं कुछ को आज सुबह लेकर गए है। ये सभी प्रत्याशी पुष्कर के एक रिसोर्ट में है। वहीं कांग्रेस ने आज दोपहर को सभी को बुलाया है और उसके बाद उनकी बाडे़बंदी होगी। मतदान समाप्ति के बाद दोनों ही दलों ने अपने अपने प्रत्याशियों से चर्चा भी की। दोनों ही पार्टी न केवल अपने उम्मीदवारों बल्कि जीतने की संभावना वाले निर्दलीय उम्मीदवारों पर भी फोकस किया है। अब 14 सितंबर को चुनाव परिणाम आएगा। तो केवल वे ही उम्मीदवार वापस लौटेंगे जो हार जाएंगे। जीतने वाले कैंडिडेट्स अब मेयर मतदान में ही शामिल होने के लिए आएंगे। क्रॉस वोटिंग रोकने की रणनीति पर काम कर रहे दोनों दल संभावित रूप से अपने-अपने पार्षदों को एकजुट रखने और परिणाम के बाद किसी तरह की क्रॉस वोटिंग रोकने की रणनीति पर काम कर रहे हैं। दोनों पार्टियां निर्वाचित पार्षदों को एकजुट रखने के लिए उन्हें सुरक्षित स्थान पर रखने की रणनीति अपना रही है। दोनों दल अभी से संभावित विजयी प्रत्याशियों, खासकर कम अंतर वाले मुकाबलों और प्रभावशाली निर्दलीय चेहरों पर नजर रख रहे हैं। इस बार मुकाबला कई वार्डों में कांटे का माना जा रहा है। निर्दलीय के कारण परिणाम में उलटफेर भी संभव है। ऐसे में बोर्ड बनाने के लिए कुछ निर्दलीय पार्षदों की जरूरत पड़ सकती है, इसलिए दोनों ही पार्टी ने अपने-अपने समर्थक निर्दलीय को भी साथ लेने का फैसला किया है। कांग्रेस शहर अध्यक्ष बोले- आज दोपहर को बुलाया इस संबंध में बात करने पर शहर कांग्रेस अध्यक्ष राजकुमार जयपाल ने कहा कि आज दोपहर को सभी को बुलाया है और उसके बाद तय करेंगे। भाजपा शहर अध्यक्ष बोले- पार्टी की रीति-नीति के बारे में बताएंगे भाजपा शहर जिलाध्यक्ष रमेश सोनी ने कहा कि इसमें नए कैंडिडेट्स भी है और सभी को एकजुट रखने व पार्टी की रीति-नीति के बारे में बताने के लिए प्रशिक्षण देंगे। यहां देखें वोटिंग खत्म होने के बाद रात की भाजपा-कांग्रेस की तैयारी…. ------------ नगर निकाय चुनाव से जुड़ी ये खबर भी पढ़िए… 11 घंटे में 63.65% वोटिंग, कहीं फर्जी वोटिंग पर हंगामा:कहीं EVM ने रोका मतदान, 95 साल की मां को गोद में लेकर पहुंचा बेटा अजमेर नगर निगम के 80 वार्डों के लिए शुक्रवार सुबह 7 बजे शुरू हुआ मतदान शाम 6 बजे खत्म हुआ। 11 घंटे चले मतदान में 63.65% मतदाताओं ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया। (पूरी खबर पढ़ें…)