अजमेर के सबसे हॉट माने जा रहे वार्ड-4 में निकाय चुनाव का मुकाबला दिलचस्प हो गया है। वार्ड में जलभराव और सफाई स्थानीय मतदाताओं के प्रमुख मुद्दे बने हुए हैं। चुनावी मैदान में पूर्व मेयर की पत्नी निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर उतरी हैं और कांग्रेस ने उन्हें समर्थन दिया है। ऐसे में वार्ड में मुकाबला त्रिकोणीय हो गया है। अब प्रत्याशी स्थानीय समस्याओं और विकास के मुद्दों को लेकर मतदाताओं के बीच पहुंच रहे हैं। दरअसल, अजमेर नगर निगम चुनाव में ओबीसी महिला के लिए आरक्षित वार्ड संख्या 4 सबसे हॉट सीट मानी जा रही है। इसके तीन मुख्य कारण है। वार्ड संख्या-4 में तीन प्रत्याशी चुनाव मैदान में है। भाजपा प्रत्याशी के रूप में मोनिका जैन, निर्दलीय के रूप में हेमा गहलोत और नीलम चौधरी है। ऐसे में इस चुनाव में त्रिकोणीय मुकाबला है। मोनिका और हेमा का इस वार्ड से वोट नहीं लगेगा, लेकिन नीलम इसी वार्ड की निवासी है। वार्ड में मुख्यत: सफाई, आवारा घूमते जानवरों और पानी की समस्या के साथ बरसात के दिनों में होने वाला जलभराव बड़ा मुद्दा है। हालांकि, चुनाव मैदान में उतरे प्रत्याशियों ने क्षेत्र की इन समस्याओं के समाधान जल्द करने का दावा किया है। जलभराव और सफाई समस्या का हो समाधान वार्ड 4 के क्षेत्रवासी हरीश दगदी ने कहा कि वार्ड में बरसात के दिनों में होने वाले जलभराव से ज्यादा परेशानी होती है। वहीं नियमित सफाई और कचरे का उठाव होना चाहिए। क्षेत्र में पानी की सप्लाई नियमित रूप से हो। इन सभी समस्याओं के समाधान के लिए काम करें। उन्हीं को वोट करेंगे। ये है वार्ड 4 का क्षेत्र वार्ड में मुख्यत: नृसिंहपुरा, मानसरोवर कॉलोनी, संत कंवर राम कॉलोनी, कृष्णा कॉलोनी, रामनगर, अद्वैत आश्रम, भट्टा भस्ती, राधे गोविन्द कॉलोनी, जोगराज नगर, नवग्रह कॉलोनी, पुरानी विश्राम स्थली, अरिहन्त कॉलोनी, महावीर कॉलोनी। वार्ड में वोट की गणित वार्ड 4 में करीब साढे़ 4 हजार वोटर हैं और इसमें सबसे ज्यादा वैश्य समाज के एक हजार से ज्यादा वोटर है। इसके अलावा सिंधी, माली, तेली और ब्राह्मण समाज से वोटर की संख्या भी बड़ी है। इन सभी जातियों के भी 500-700 के बीच वोटर बताए जाते हैं। मोनिका व हेमा इस वार्ड में निवास नहीं करती है, वहीं नीलम इसी वार्ड से है। वार्ड के लोगों के लिए दोनों नए हैं। नीलम स्थानीय होने काे मुद्दा बना रही है। मोनिका जैन की नजर भाजपा के कोर वोटर वैश्य, ब्राह्मण व सिन्धी समुदाय के वोट पर है। विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी का वार्ड भी यही है, इसका असर भी पड़ेगा। वहीं, भाजपा से दो बार मेयर रहे धर्मेन्द्र गहलोत बड़ा नाम हैं, उनकी पत्नी हेमा को भाजपा के कार वोटर व ओबीसी के वोट से उम्मीद हैं। कांग्रेस ने उन्हें समर्थन दे दिया है। वार्ड 4 में तीनों प्रत्याशी चुनाव प्रचार में जुटे, देखें PHOTO'S… जानिए आपका घर किस वार्ड में आता है ……. पढें ये खबर भी… भाजपा ने 36, कांग्रेस ने 34 महिलाओं पर खेला दांव, 2 ओपन सीटों पर भी महिलाएं आमने-सामने, जानिए किस वार्ड से किसे मिला मौका अजमेर नगर निगम के 80 वार्ड में महिलाओं के लिए 27 सीट रिजर्व थी, लेकिन भाजपा-कांग्रेस ने इससे ज्यादा सीटों पर महिलाओं को अपना प्रत्याशी बनाया है। दोनों ही पार्टी की कुल 70 महिला कैंडिडेट्स चुनाव मैदान में हैं, इसमें भाजपा की 36 व कांग्रेस की 34 महिलाएं शामिल हैं। (पूरी खबर पढ़ें)