नगर निगम चुनावों को लेकर सीएम भजन लाल शर्मा रोड शो कर रहे हैं। शहर के बिजली घर चौराहे से रोड शो रवाना हुआ है। शहर के बिजली घर चौराहे से लेकर लक्ष्मण मंदिर तक सीएम के स्वागत के लिए होर्डिंग और झंडे लगाए गए हैं। बीजेपी 65 वार्डों में से 57 वार्डों पर चुनाव लड़ रही है। 8 सीटों को बीजेपी खाली छोड़ा है। नगर निगम में मेयर की सीट को महिला के आरक्षित कर दिया गया है। बीजेपी के नेता लगातार दावा कर रहे हैं कि नगर निगम बीजेपी का बोर्ड बनेगा। वहीं सीएम रोड शो के दौरान 6 वार्डों से होकर गुजरेंगे।