अजमेर नगर निगम चुनाव में 11 सितंबर को होने वाली वोटिंग से पहले चुनाव प्रचार अब चरम पर है। भाजपा, कांग्रेस और निर्दलीय प्रत्याशी मतदाताओं को साधने के लिए पूरी ताकत झोंक रहे हैं। इसी बीच मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा रविवार को अजमेर पहुंचे और भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में रोड शो शुरू किया है। इस दौरान उनके साथ केन्द्रीय कृषि राज्य मंत्री भागीरथ चौधरी, विधायक अनिता भदेल भी जीप में सवार है। इस दौरान दैनिक भास्कर से बातचीत में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि डबल इंजन की सरकार है और तीसरा इंजन जुडे़गा तो जरूर फायदा होगा। ये जो जनता का सैलाब दिख रहा है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में जिस तरह राजस्थान का विकास हुआ है, ये उसी का विश्वास है। गांधी भवन पर रोड शो का समापन हुआ। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गांधी भवन पर कार्यकर्ताओं और आम जनता को संबोधित करते हुए कांग्रेस पर निशाना साधा। अब वे मेरवाड़ा स्टेट में पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से संवाद करेंगे। अंतरराष्ट्रीय नगाड़ा वादक नाथूराम सोलंकी की टीम की ओर से विशेष प्रस्तुति दी जा रही है। भाजपा नेता अरूण चतुर्वेदी ने कहा कि कांग्रेस हारती है तो आरोप लगाती है। ये उनकी बौखलाहट है। मुख्यमंत्री के रोड शो को लेकर प्रशासन और पुलिस की ओर से सुरक्षा के साथ ट्रैफिक व्यवस्था के भी पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। रोड शो के दौरान मार्ग के अनुसार वाहनों को डायवर्ट किया है। फोटोज में देखें भाजपा का चुनावी प्रचार…. जानिए आपका घर किस वार्ड में आता है भाजपा-कांग्रेस उम्मीदवारों में 14 वकील, 3 वार्ड में सीधी टक्कर:8 केवल साक्षर; 49 पोस्ट ग्रेजुएट, 34 ग्रेजुएट कैंडिडेट्स भी चुनाव मैदान में अजमेर में भाजपा के 17-कांग्रेस के 4 उम्मीदवार करोड़पति:कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में आई मोनिका सबसे अमीर; एक प्रत्याशी ने जीरो दिखाई संपत्ति