जयपुर के एक हॉस्पिटल में एक युवती से छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। वह पेट दर्द की शिकायत पर हॉस्पिटल में एडमिट हुई थी। आरोप है कि इलाज के दौरान नर्सिंगकर्मी ने एनेस्थिसिया देकर उसके साथ गलत हरकत की। मामला शुक्रवार (4 सितंबर) रात का है। पीड़ित के पिता ने रविवार (6 ) सुबह थाने में शिकायत दर्ज करवाई है। सबसे पहले- AI इमेज से समझिए पूरा घटनाक्रम ड्रिप के चढ़ाने के दौरान लगाया एनेस्थिसिया युवती के पिता का आरोप है कि- उनकी बेटी की शुक्रवार को दिन में तबीय खराब हुई थी। शाम को उसकी हालत ज्यादा खराब होने पर वो घर के पास ही एक प्राइवेट हॉस्पिटल में गई थी। वहां उसे एडमिट होने के लिए कहा गया। रात को ड्रिप लगाने के दौरान उसे नर्सिंगकर्मी ने एनेस्थिसिया भी लगा दिया। इसके बाद वो बेहोश हो गई। सुबह होश में आने पर उसे अपने साथ कुछ गलत होने का पता लगा। विरोध करने पर धमकाया युवती ने परिवार को बताया कि विरोध करने पर नर्सिंगकर्मी ने उसे धमकाया भी था। इस पर थाने पहुंचकर पीड़िता ने हॉस्पिटल में नर्सिंगकर्मी की ओर से की छेड़छाड़ के बारे में बताया। पीड़िता के पिता की शिकायत पर रविवार सुबह पुलिस ने आरोपी नर्सिंगकर्मी के खिलाफ FIR दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। --------- ये खबर भी पढ़िए… जयपुर के प्राइवेट हॉस्पिटल में युवती से रेप:ड्यूटी ऑफिसर ने काम के बहाने बुलाया, अश्लील वीडियो से किया ब्लैकमेल जयपुर के प्राइवेट हॉस्पिटल में एक युवती से रेप का मामला सामने आया है। हॉस्पिटल में ड्यूटी ऑफिसर ने युवती केयर टेकर को काम के बहाने धोखे से बुलाकर रेप किया। अश्लील वीडिया बनाकर ब्लैकमेल कर धमकाया। जयपुर पुलिस स्टेशन में पीड़ित युवती की ओर से रिपोर्ट दर्ज करवाई गई है। ( पढ़िए पूरी खबर)