अजमेर जिले में अवैध रूप से रह रहे बांग्लादेशी पति-पत्नी को पकड़ा है। इन्होंने पश्चिम बंगाल के रास्ते भारत में प्रवेश किया था। ये अभियान के तहत 25वीं कार्रवाई है। अब तक पुलिस 59 बांग्लादेशी नागरिकों को डिटेन कर चुकी है। भारत में प्रवेश कर पहले असम और फिर कोलकाता भी रहे एसपी हर्षवर्धन अग्रवाला के निर्देशन में सीआईडी जोन अजमेर के साथ विशेष टीम का गठन किया गया है। थाना दरगाह के एसएचओ दिनेश जीवनानी के नेतृत्व में टीम ने मुखबिरों से सूचना जुटाने के साथ तकनीकी संसाधनों की मदद से संदिग्धों की तलाश की। इसके बाद दरगाह बाजार, जालियान कब्रिस्तान, अंदरकोट, नई सड़क, तारागढ़ की पहाड़ियों, सिलावट मोहल्ला, बड़े पीर का चिल्ला, लंगर खाना गली, चश्मा-ए-नूर, तारागढ़, त्रिपोलिया गेट, सोहेला खम्मा व आसपास के क्षेत्रों में तलाश की गई। पुलिस टीम ने हलीमा खातून (61) और रबीउल इस्लाम (43) को डिटेन किया। पूछताछ में दोनों ने खुद को बांग्लादेश का निवासी बताया। पुलिस के अनुसार- हलीमा खातून ने पूछताछ में बताया कि वह पश्चिम बंगाल के रास्ते भारत में प्रवेश कर पहले असम और फिर कोलकाता में कुछ समय रही। इसके बाद ट्रेन से अजमेर आई और बांग्लादेश के रूप में जीवनयापन कर रही थी। दोनों संदिग्धों से गहन पूछताछ जारी है।