सितंबर में इस बार अजमेर के मौसम का मिजाज उतार-चढ़ाव वाला रहने के आसार हैं। महीने की शुरुआत में बारिश का दौर देखने को मिल सकता है। इसके बाद दूसरे सप्ताह में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। वहीं तीसरे सप्ताह के अंत में एक बार फिर बारिश की गतिविधियां बढ़ सकती हैं। मौसम विभाग के अनुसार सितंबर के अंतिम दिनों में मौसम शुष्क रहने के आसार हैं। अजमेर में गुरुवार सुबह से ही आसमान में बादलों की आवाजाही बनी हुई है। बादल छाने से बारिश की उम्मीद बनी हुई है। सुबह न्यूनतम तापमान 24.5 डिग्री दर्ज किया गया। जिले में मानसून सीजन में अब तक 419 एमएम बारिश दर्ज हो चुकी है। मौसम विभाग के अनुसार आज भी कुछ इलाकों में बारिश के आसार हैं। पूर्वी राजस्थान में बढ़ सकती है बारिश की गतिविधियां मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक राधेश्याम शर्मा के अनुसार पूर्वी भारत के ऊपर बना वेल मार्क लो प्रेशर एरिया धीरे-धीरे उत्तर-पश्चिम दिशा में आगे बढ़ रहा है। इसके प्रभाव से पूर्वी राजस्थान में बारिश की गतिविधियों में बढ़ोतरी हो सकती है। इसका असर अजमेर सहित आसपास के क्षेत्रों में भी देखने को मिल सकता है। सप्ताहवार सितंबर का मौसम 10 साल में सितंबर की बारिश का रिकॉर्ड भी उतार-चढ़ाव वाला अजमेर में सितंबर की बारिश का पिछले 10 साल का रिकॉर्ड काफी उतार-चढ़ाव वाला रहा है। इस दौरान 5 साल बारिश सामान्य से ज्यादा और 5 साल सामान्य से कम रही। 2016 में सितंबर में सिर्फ 15.3 एमएम, 2017 में 48.4 एमएम और 2022 में 16.8 एमएम बारिश हुई थी। इसके उलट 2021 में 208.7 एमएम, 2024 में 172 एमएम और 2025 में सबसे ज्यादा 270.6 एमएम बारिश दर्ज की गई। अन्य वर्षों में 2018 में 101.6, 2019 में 108, 2020 में 64.8 और 2023 में 76.2 एमएम बारिश हुई। अजमेर में सितंबर की औसत बारिश करीब 86.7 एमएम है।