सीकर नगर परिषद चुनाव के मैदान में बिग बॉस फेम एजाज खान भी उतर गए है। वे वार्ड 3 में कांग्रेस प्रत्याशी आबिद हसन और वार्ड नंबर 64 में कांग्रेस प्रत्याशी मोहम्मद शोएब के समर्थन में वोट मांगने आए। उन्होंने लोगों से दोनों को जिताने की अपील की। वहीं वार्ड 53 के लोगों ने धन्ना दरोगा की ढाणी में सड़क नहीं होने और जलभराव की समस्या से परेशान होकर चुनाव बहिष्कार की चेतावनी दी है। वार्ड में जगह-जगह इसके पोस्टर भी लगाए गए है। बता दें कि यहां 64 वार्डों के लिए मतदान होगा। वार्ड 65 में कांग्रेस की जीत हो चुकी है। सीकर नगर परिषद में कांग्रेस की पहली जीत