अलवर जिले में निकाय के दूसरे चरण में शुक्रवार को 7 नगर पालिकाओं (कठूमर, खेड़ली, थानागाजी, राजगढ़, लक्ष्मणगढ़, गोविंदगढ़ -रामबास, बडौदामेव) में सुबह 7 बजे से वोटिंग जारी है। इन सातों जगह पर 914 प्रत्याशी मैदान में हैं। जहां कुल 1 लाख 14 हजार 792 वोटर हैं। पहले चरण में अलवर नगर निगम सहित 5 नगर पालिकाओं में वोट डल चुके हैं। पार्षद के चुनाव की वोटिंग आज पूरी हो जाएगी। उसके बाद निकाय प्रमुख के चुनाव 21 सितंबर को होंगे। पहले चरण के चुनाव के बाद बीजेपी व कांग्रेस ने अपने प्रत्याशियों की बाड़ेबंदी कर दी है। वहीं निर्दलीय जिताऊ प्रत्याशियों को अपने पक्ष में लेने का जोड़ तोड़ तेजी से चल रहा है। खेरली में 62 प्रत्याशियों के लिए वोटिंग खेरली नगर पालिका क्षेत्र के 25 में से 23 वार्डों में वोटिंग हो रही है। वार्ड संख्या 10 और 17 से भारतीय जनता पार्टी के दो प्रत्याशी निर्विरोध निर्वाचित हो चुके हैं। भाजपा के 23, कांग्रेस के 18 और 21 निर्दलीय उम्मीदवारों के लिए 15,803 मतदाता वोट करेंगे। सुरक्षा के पुख्ता इंतजामों के तहत 200 पुलिसकर्मी, रिटर्निंग अधिकारी, सीओ, थानाधिकारी और नगर पालिका अधिशासी अधिकारी (EO) सहित प्रशासनिक अमला लगातार मतदान केंद्रों की मॉनिटरिंग कर रहे हैं। नोट: नगर पालिका खेरली के वार्ड नंबर 10 और 17 में एकल प्रत्याशी होने की वजह से निर्विरोध निर्वाचन हो चुका है। कहां कितने प्रत्याशी चुनाव मैदान में