अलवर में निकाय चुनाव में टिकट कटने से BJP और कांग्रेस दोनों में बगावत के सुर तेज हो गए हैं। भाजपा के 19 और कांग्रेस के 18 बागी निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर मैदान में हैं। दोनों पार्टियां अब नाराज नेताओं को मनाने और डैमेज कंट्रोल में जुटी हैं। हालांकि, नामांकन वापसी की अंतिम तारीख के बाद ही साफ होगा कि कितने बागी चुनाव मैदान में टिकते हैं और किन वार्डों में पार्टी प्रत्याशियों के लिए चुनौती बनेंगे। दरअसल, अलवर में भाजपा और कांग्रेस से टिकट नहीं मिलने से नाराज दोनों दलों के बागियों ने नामांकन दाखिल कर दिया है। अब ये बागी अपनी ही पार्टी के अधिकृत प्रत्याशियों के सामने निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर चुनाव मैदान में उतरकर पार्टी के चुनावी समीकरण बिगाड़ सकते हैं। नामांकन वापसी से पहले दोनों पार्टियां बागी नेताओं को मनाने में जुटी हालांकि, नामांकन वापसी की अंतिम तारीख 3 सितंबर है। ऐसे में भाजपा और कांग्रेस दोनों ही दलों ने बागियों को मनाने और डैमेज कंट्रोल के लिए कमेटियां गठित की हैं। दोनों पार्टियां नामांकन वापसी से पहले नाराज नेताओं को साधने में जुटी हैं। कांग्रेस-भाजपा में कुल 37 बागी प्रत्याशी चुनावी मैदान में हैं। कई वार्डों में भाजपा और कांग्रेस प्रत्याशियों के बीच सीधा मुकाबला देखने को मिलेगा, जबकि बागियों के निर्दलीय मैदान में उतरने से कई वार्डों में मुकाबला त्रिकोणीय होने के आसार हैं। नामांकन वापसी के बाद ही तस्वीर होगी साफ खासतौर पर भाजपा-कांग्रेस से टिकट नहीं मिलने के बाद निर्दलीय नामांकन करने वाले प्रत्याशी अपने-अपने वार्ड में पार्टी प्रत्याशियों के वोटों में सेंध लगा सकते हैं। ऐसे में नामांकन वापसी के बाद ही तस्वीर साफ होगी कि कितने बागी मैदान में डटे रहते हैं और किन वार्डों में मुकाबला रोचक बनता है। वार्ड 16 से नरेश धनावात भाजपा के जिला प्रवक्ता पद से इस्तीफा देकर निर्दलीय चुनाव लड़ रहे हैं। ऐसे में धनावात ने भाजपा की टेंशन बढ़ा दी है। अब देखें- किस वार्ड से कौन किस पार्टी का बागी वार्ड 01-राशिद खान (कांग्रेस) प्रवीण कुमार मित्तल (भाजपा) वार्ड 2- गोकुल चंद सैनी (कांग्रेस) हरवेश कुमार शर्मा (भाजपा) वार्ड 3-रामबाबू सैनी (कांग्रेस) तेजसिंह यादव (भाजपा) वार्ड 4-मितलेश देवी (कांग्रेस) पुष्पा कुमारी (भाजपा) वार्ड 7-मिथलेश (भाजपा) वार्ड10-आशा देवी (भाजपा) वार्ड 11-गोविंद (कांग्रेस) वार्ड 13-मधु सोनी (भाजपा) वार्ड 14-यश कुमार (कांग्रेस) वार्ड 16 -राकेश कुमार सैनी (कांग्रेस) नरेश धानावत ( भाजपा) वार्ड 17-जितेंद्र कुमार सैनी(कांग्रेस) वार्ड 18- चंद्रशेखर (भाजपा) वार्ड 19- दीपक शर्मा,गिरधारी लाल शर्मा (भाजपा) वार्ड 20- नेहा कुमाीर गौड़ (भाजपा) वार्ड 22-कुलदीप (कांग्रेस) वार्ड 26- सुनील कुमार (कांग्रेस) सूरज कुमार(भाजपा) वार्ड 31-रामवतार (कांग्रेस) जगदीश स्वामी (भाजपा) वार्ड 36-जगदीश (कांग्रेस) वार्ड 37-रेनू देवी ,फूल कंवर (कांग्रेस) वार्ड 40 -अनिता (कांग्रेस) वार्ड 42 -मोनू कुमार, महेश जाटव (कांग्रेस) वार्ड 44 -खेम चंद महावर(कांग्रेस) वार्ड 49-कीर्ति शर्मा (भाजपा) वार्ड 50-ललता (कांग्रेस) ,इंद्रा देवी(भाजपा) वार्ड 60-सुनीता (भाजपा) वार्ड 62 -भावना,आशा देवी (भाजपा) वार्ड 64-दिगंबर सिंह (कांग्रेस) (नोट-वार्ड में अन्य निर्दलीय उम्मीदवार भी है, वे किसी पार्टी से जुडे़ हो सकते है और ऐसे में बागी की संख्या बढ़ सकती है।) यहां देंखे भाजपा व कांग्रेस के प्रत्याशी…