अलवर में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर एक मर्सिडीज कार पीछे से चलते कंटेनर में घुस गई। हादसे में कार सवार कारोबारी के बेटे की मौत हो गई। हादसा बड़ौदामेव इलाके में सिरमौर पुलिया के पास चैनल नंबर 94 पर रविवार को हुआ। घटना का सीसीटीवी मंगलवार को सामने आया है। बड़ौदामेव थानाधिकारी राजकुमार मीना ने बताया - हादसे में जयपुर के वैशाली नगर स्थित गांधी पथ निवासी प्रियांशु चौधरी (22) पुत्र रमेश चौधरी की मौत हुई। युवक के पिता आरसी पावर प्रोजेक्ट लिमिटेड के चेयरमैन हैं। प्रियांशु नोएडा में इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रहा था। रविवार को वह कार से जयपुर से दिल्ली की ओर जा रहा था। सिरमौर पुलिया के पास उसके आगे चल रहे कंटेनर का टायर फट गया। टायर फटने के बाद कंटेनर एक्सप्रेसवे की पहली लेन में रुक जाता है। इसी दौरान कार सीधे कंटेनर के पिछले हिस्से में जा घुसी। हादसे के बाद वहां से गुजर रहे लोगों ने एक्सप्रेसवे पेट्रोलिंग टीम को सूचना दी। NHAI की टीम मौके पर पहुंची और एंबुलेंस की मदद से घायल प्रियांशु को बड़ौदा मेव अस्पताल पहुंचाया। वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। लोगों ने बताया- गाड़ी के बैलून भी खुल गए थे, फिर भी युवक नहीं बच पाया। युवक को झपकी आई पुलिस ने बताया- हादसे के दौरान प्रियांशु को झपकी आने की बात सामने आई है। इसी दौरान कार आगे रुके कंटेनर से टकरा गई। हालांकि पुलिस CCTV फुटेज के आधार पर हादसे के पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है। ….. ये खबर भी पढ़ें… दो बाइक की भिड़ंत में चार युवकों की मौत:एक की हालत गंभीर; पूर्व सीएम गहलोत की सभा से लौट रहे थे प्रतापगढ़ में दो बाइक की भिड़ंत में चार युवकों की मौत हो गई। एक युवक गंभीर घायल है। हादसा देवगढ़ थाना क्षेत्र में धरियावद रोड पर रविवार रात 9 बजे हुआ। मरने वाले दो युवक पूर्व सीएम अशोक गहलोत की सभा से लौट रहे थे। थाना अधिकारी कानाराम ने बताया- रविवार रात 9 बजे बंबोरी स्थित वेयरहाउस के पास हादसा हुआ। पूरी खबर पढ़ें…