अलवर के हबीबी होटल में रविवार को हिंदू संगठनों ने पहुंचकर कार्रवाई की मांग की। संगठन के लोगों का आरोप है कि होटल के कमरों में कम उम्र के युवक-युवतियां आपत्तिजनक स्थिति में थीं। मातृ शक्तिसंगठन की सूचना पर एनईबी थाना पुलिस मौके पर पहुंची। युवकों को पूछताछ के लिए थाने लाया गया। वहीं, युवतियों को मौके से जाने दिया गया। इस दौरान होटल संचालक सहित कर्मचारी मौके से भाग गए। लड़कियों को बिना आईडी के एंट्री दी जा रही हिंदू संगठन की अंजना दीवान ने आरोप लगाया- होटल में युवक-युवतियों को बिना आईडी के कमरों में प्रवेश दिया जा रहा था। मौके पर कुछ लड़कियों के पास स्कूल बैग भी थे। एक कम उम्र की बच्ची के होटल में होने की सूचना मिलने पर पुलिस को बुलाया गया। लेकिन उससे पहले उसे वहां से भेज दिया गया। होटल संचालकों को नाबालिगों की एंट्री पर सख्ती से रोक लगानी चाहिए। पुलिस पूछताछ में जुटी उन्होंने अभिभावकों से भी अपील की वे बच्चों की गतिविधियों और उनके आने-जाने की जानकारी रखें। फिलहाल पुलिस मामले की जांच और होटल में मौजूद लोगों से पूछताछ कर रही है। आरोपों की पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी।