बीजेपी और कांग्रेस ने अलवर नगर निगम के करीब-करीब सभी टिकट फाइनल कर दिए हैं। बीजेपी नेताओं ने टिकट मांगने वाले दावेदारों को फोन करना शुरू कर दिया है। वहीं टिकट कटने वाले दावेदारों का रविवार रात से विरोध करने की संभावना है। बीजेपी में सिंबल सीधे जयपुर से रिटर्निंग ऑफिसर पहुंचेंगे। यहां के नेताओं को भी लिस्ट सामने आने के बाद ही पता चलेगा। अभी सब नेताओं ने अपने-अपने कार्यकर्ताओं को टिकट दिलाने के लिए नाम भेजे हैं। अब लिस्ट आने पर पता चलेगा कि बीजेपी में किन नेताओं की अधिक चली है। वहीं कांग्रेस में एक दिन पहले ही 65 में से 60 टिकट फाइनल हो चुके हैं। कांग्रेस के स्थानीय नेताओं के जरिए टिकटार्थियों की सूची रिटर्निंग कार्यालय में भेजे जाएंगे, लेकिन कांग्रेस के ऊपर के नेताओं को टिकट वाले चेहरों का करीब-करीब पता है। भाजपा में इन दावेदारों को आए फोन बीजेपी में सब नेताओं ने अपनी सूची थमा दी, लेकिन अंतिम टिकट प्रभावशाली नेताओं के जरिए ही तय होंगे। कुछ टिकट वार्ड के प्रभारियों के जरिए मजबूत प्रत्याशी के नाम सामने आएंगे। वहीं बीजेपी मुख्यालय से शहर में वार्ड 7 से अजय अग्रवाल की पत्नी सुमन अग्रवाल, वार्ड 30 में नीतू मेहंदीरत्ता, वार्ड 21 से महेंद्र वर्मा की पत्नी, वार्ड 22 में अंजू शर्मा, वार्ड 27 में ममता कंवर, वार्ड 24 में पूर्व पार्षद लोचन यादव की पत्नी, 25 से रमाकांत यादव, वार्ड 19 में मनीष गुप्ता के पास फोन आ गए हैं। वार्ड एक में पंकज शर्मा, वार्ड 2 से विष्णु खंडेलवाल, वार्ड 3 में जीतू सैनी, वार्ड 5 मोहित प्रधान, वार्ड 14 में रामानुज शर्मा, वार्ड 9 से घनश्याम गुप्ता, वार्ड 11 से देवेंद्र रसगनिया को भी पार्टी कार्यालय से फोन आए हैं। इसके अलावा वार्ड 32 से निलिमा जैन, वार्ड 23 से सुमन चौधरी, वार्ड 28 से सीताराम चौधरी, वार्ड 64 से सोनू चौधरी, वार्ड 49 से अजय पूनिया, 56 से हेतराम यादव, 8 से दीनदयाल नायक, वार्ड 61 से सतीश की पत्नी सुनीता, वार्ड 45 से बबीता मोदी, वार्ड 20 से पूर्व मेयर की पुत्रवधु को टिकट देने की सूचना है। हालांकि पार्टी की ओर से प्रत्याशियों की अधिकृत सूचना आना बाकी है। जब प्रत्याशियों को फोन आने लगे तो बीजेपी के मंडल अध्यक्ष जितेंद्र राठौड़ व मोहन निहलानी ने इस्तीफा दे दिया। उनके अनुसार टिकट नहीं दिए जाने का आरोप है। अलवर में वन मंत्री, जिलाध्यक्ष ने भी सूची आगे भेजी अलवर नगर निगम में शहर विधायक और वन राज्य मंत्री संजय शर्मा ने भी मजबूत दावेदारों की सूची आगे भेजी है। वार्ड के प्रभारियों से नाम लिए हैं। पार्टी के जिलाध्यक्ष सहित अन्य नेताओं से भी टिकट के सबसे मजबूत दावेदारों के नाम लिए हैं। कांग्रेस ने 60 नाम पहले तय किए कांग्रेस के 65 वार्डों में करीब 60 नाम एक दिन पहले से तय हो गए हैं। कांग्रेस नामांकन की अंतिम तारीख 31 अगस्त को दोपहर 3 बजे से पहले टिकट वालों के सीधे सिंबल जमा कराएगी। वैसे कांग्रेस में 20 से 30 वार्ड के प्रत्याशियों के नाम सामने आ चुके हैं। अधिकतर उनको ही टिकट मिलना बताया जा रहा है। कांग्रेस में अलवर में ब्लॉक अध्यक्ष, जिलाध्यक्ष, नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली व पूर्व केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह की सबसे अधिक चलेगी। लेकिन जितेंद्र सिंह पहले कह चुके हैं कि इस बार युवा प्रत्याशी अधिक उतारे जाएंगे। अलवर में कौनसा वार्ड किस वर्ग के लिए आरक्षित