राजस्थान के नगरीय निकायों (नगर निगम, नगर परिषद, नगर पालिका) के पहले चरण की वोटिंग बुधवार को होगी। अलवर, भरतपुर, बीकानेर, भीलवाड़ा नगर निगम सहित 162 निकायों में सुबह 7 से शाम 6 बजे वोटिंग होगी। वोटिंग के लिए पोलिंग पार्टियां आज अपने-अपने जिलों में आवंटित मतदान केंद्रों की कंट्रोलिंग लेगी। बीजेपी ने पार्टी प्रत्याशी के खिलाफ चुनाव लड़ रहे और निर्दलीय कैंडिडेट के समर्थन में प्रचार कर रहे 41 कार्यकर्ताओं को 6 साल के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया। इनमें अजमेर के पूर्व मेयर धर्मेंद्र गहलोत सहित प्रदेशभर में पूर्व पार्षद, मंडल अध्यक्ष, मोर्चा अध्यक्ष और अन्य कार्यकर्ता शामिल हैं। सीकर में सोमवार को बॉलीवुड एक्टर और 'बिग बॉस-7' फेम एजाज खान ने निकाय चुनाव में प्रचार किया। सीकर के वार्ड 19 में सोमवार रात विधायक राजेंद्र पारीक को लोगों ने लड्डुओं से तोला। सीएम भजनलाल शर्मा का आज कोटा में रोड शो है। उनकी कैथूनीपोल थाने के सामने सभा भी है। … यह खबर भी पढ़ें… जयपुर-अलवर में ट्रेंड बदलने की संभावना कम, भरतपुर चौंकाएगा:भाजपा को सत्ता में होने का फायदा, जेन-जी और यूजीसी मुद्दे को भुनाना चाहेगी कांग्रेस … पल-पल के अपडेट के लिए ब्लॉग से गुजर जाइए…