अलवर नगर निगम में शनिवार तक कुल 102 लोगों ने नामांकन भर दिया है। इनमें कांग्रेस से 43 और बीजेपी से 34 ने नॉमिनेशन किया है। आम आदमी पार्टी से 4 और एक बसपा से फॉर्म जमा हुआ है। हालांकि दोनों ही पार्टियों ने अब तक अपने उम्मीदवारों की लिस्ट जारी नहीं की है। उसके बाद ही अधिकृत प्रत्याशी सामने आएंगे। बीजेपी और कांग्रेस के अलावा निर्दलीय से 34 , आप से 2 और बसपा से 1 नॉमिनेशन भरा गया। नामांकन जमा कराने की अंतिम तिथि 31 अगस्त है। 30 अगस्त को रविवार है। ऐसे में केवल एक ही बचा है। कांग्रेस के 14 नाम फाइनल माने जा रहे हैं। ऐसा माना जा रहा है कि बागियों को रोकने के लिए कांग्रेस व बीजेपी अपने प्रत्याशियों की लिस्ट नामांकन के आखिरी दिन सीधे जमा कराएगी। कांग्रेस से नामांकन भरने वाले दावेदारों की लिस्ट बीजेपी से नामांकन भरने वाले दावेदारों की लिस्ट निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में नामांकन भरने वाले बीजेपी से नामांकन भरा, वेबसाइट पर बाप पार्टी से दिखाया अलवर नगर निगम में वार्ड 23 से सुमन चौधरी ने बीजेपी से नामांकन भरा था। लेकिन राज्य निर्वाचन आयोग की वेबसाइट पर उनका नामांकन बाप पार्टी से दिखा दिया। अंदर नॉमिनेशन फॉर्म में बीजेपी लिखा हुआ है। यह गलती निर्वाचन आयोग की वेबसाइट पर हुई है। देखें नामांकन की तस्वीरें… चुनाव से जुड़ी 3 प्रमुख बातें.. 1. कांग्रेस के ये 14 नाम माने जा रहे फाइनल अलवर नगर निगम के वार्ड 4 से ज्योति जाटव, 5 से केशव सारवान, 8 से राजकुमार छीलवाल या विनीश कुमार, 10 से नीतू कोहली, 13 से शारदा शर्मा, 20 से मनीषा प्रजापत या नेहा गौड़, 23 से रवि कपूर, 27 से पिंकी सैनी, 30 से गोपाल जायसवाल, 35 से रितेश सैनी, 39 से कमलेश मिश्रा, 48 से कुसुमलता गोपालिया, 52 से सुदर्शन अरोड़ा एवं वार्ड 60 से कैलाश सैनी का नाम फाइनल माना जा रहा है। हालांकि कांग्रेस के प्रत्याशियों की सूची आने के बाद ही अधिकृत माना जाए। 2. हर वार्ड के नामांकन के लिए अलग रूम नामांकन दाखिल करने के लिए मिनी सचिवालय में वार्डवार अलग-अलग कमरे निर्धारित किए गए हैं। वार्ड नंबर 1 से 13 तक के प्रत्याशी कमरा नंबर 17 से नामांकन फॉर्म लेकर वहीं जमा कर सकते हैं। वार्ड 14 से 26 तक के लिए कमरा नंबर 32, वार्ड 27 से 39 के लिए कमरा नंबर 83, वार्ड 40 से 52 के लिए कमरा नंबर 66 तथा वार्ड 53 से 65 तक के लिए कमरा नंबर 78 निर्धारित किया गया है। 3. नामांकन भरने के लिए 29 और 31 अगस्त का ही दिन नामांकन 27 अगस्त से जमा होना शुरू हो गए थे। पहले दिन दो नामांकन आए थे। जिनमें अलवर नगर निगम के एससी रिजर्व वार्ड नंबर 11 से पूर्व पार्षद देवेंद्र रसगनिया ने नामांकन दाखिल किया था। उन्होंने बीजेपी और निर्दलीय के तौर पर दो फॉर्म जमा कराए हैं। 31 अगस्त तक सुबह 10ः30 बजे से दोपहर 3 बजे तक (राजकीय अवकाश को छोड़कर) नामांकन भरे जा सकते हैं। नामांकन जमा कराने के लिए अब केवल 29 और 31 अगस्त का दिन है। 30 अगस्त का रविवार है। निवार्चन अधिकारी का कहना है कि नामांकन में अभ्यर्थी की खुद, परिवार सहित अन्य विभिन्न प्रकार की विस्तृत जानकारी भरी जानी है। इसलिए अभ्यर्थी नाम निर्देशन की अंतिम तिथि का इंतजार किए बिना जल्द अपना नाम निर्देशन पत्र भरें।