कोटपूतली नगर परिषद के चुनाव के लिए आज मतदान हो रहा है। कोटपूतली के बूथों पर सवेरे से ही मतदाताओं की लंबी कतारें लगी हैं। कई जगह महिलाओं की भीड़ खास तौर पर देखी गई। वहीं पावटा प्रागपुरा नगर पालिका के वार्ड-8 (बूथ संख्या 9) में तकनीकी खराबी की वजह से 7:30 बजे वोटिंग शुरू हुई। कोटपूतली में मतदान के लिए 103 केंद्र बनाए गए हैं। यहां कुल 428 प्रत्याशी मैदान में हैं। इनमें भाजपा के 54, कांग्रेस के 58 और 316 अन्य प्रत्याशी शामिल हैं। पिछले चुनाव में यहां 82.97 प्रतिशत मतदान हुआ था। जिले के 5 निकायों में आज मतदान कोटपूतली में कुल 95,426 मतदाता हैं, जिनमें 50,154 पुरुष, 45,271 महिला और 1 थर्ड जेंडर मतदाता शामिल हैं। कोटपूतली-बहरोड़ जिले में पहले चरण में कोटपूतली के साथ-साथ नगर पालिका नारायणपुर, बानसूर, विराटनगर और पावटा-प्रागपुरा में भी वोट डाले जा रहें है। जिला निर्वाचन अधिकारी के अनुसार, पहले चरण में जिले के 5 नगरीय निकायों में कुल 1,106 प्रत्याशी चुनाव लड़ रहे हैं। इनमें नगर परिषद कोटपूतली के 60 वार्डों में 428, नगरपालिका पावटा-प्रागपुरा में 246, विराटनगर में 77, नारायणपुर में 153 और बानसूर में 202 प्रत्याशी शामिल हैं। कोटपूतली में 103 वार्ड बनाए नगर परिषद कोटपूतली के 60 वार्डों में 103 मतदान बूथ बनाए गए हैं। इसके अलावा, नगरपालिका पावटा-प्रागपुरा के 45 वार्डों में 52 बूथ, विराटनगर के 25 वार्डों में 25 बूथ, नारायणपुर के 35 वार्डों में 35 बूथ और बानसूर के 35 वार्डों में 35 मतदान बूथ बनाए गए हैं। पहले चरण में नगर परिषद कोटपूतली में 96,262, पावटा-प्रागपुरा में 46,854, विराटनगर में 17,648, बानसूर में 21,918 और नारायणपुर में 19,154 मतदाता अपने वोट का इस्तेमाल करेंगे। इस तरह, पांचों नगरीय निकाय क्षेत्रों में कुल 2,01,836 मतदाता मतदान करेंगे। कोटपूतली नगर परिषद के वार्डवार प्रत्याशी पावटा-प्रागपुरा नगर पालिका के प्रत्याशी