खैरथल-तिजारा जिले की भिवाड़ी नगर परिषद में कांग्रेस ने अपने 28 उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। इनमें नए लोगों को भी मौका दिया गया है। भिवाड़ी में कुल 60 वार्ड हैं। अभी 32 के टिकट घोषित करना बाकी है। खास बात यह है कि टिकट घोषणा के समय खैरथल-तिजारा के जिलाध्यक्ष बलराम यादव नहीं आए। उनकी गैर मौजूदगी में टिकट घोषित किए गए। जिसे पार्टी में अंदरुनी लड़ाई साफ-साफ नजर आती है। खैरथल तिजारा के जिलाध्यक्ष बलराम यादव ने बताया कि अभी 32 वार्डों की टिकट जारी करना बाकी है। संभावना है कि रविवार को शेष टिकट जारी कर देंगे। भिवाड़ी में पर्यवेक्षक, शहर अध्यक्ष, विधानसभा के प्रत्याशियों ने टिकट घोषित किए हैं। भिवाड़ी में घोषित किए टिकट आपसी रायशुमारी और मजबूत दावेदारों को देखते तय किए हैं। भिवाड़ी में पार्टी के नेताओं के स्तर पर कोई विवाद नहीं है। पहले ही लिस्ट बन गई थी। उस पर सबकी चर्चा हो चुकी थी। केवल घोषणा उन्होंने की है। इनमें प्रमुख रूप से इंद्रपाल सिंह तंवर, मोहनी, तेजप्रताप सहित कई चेयरमैन के दावेदार हैं। अभी 32 वार्डों के प्रत्याशी घोषित होना बाकी है। टिकट घोषित करते समय विधानसभा के प्रत्याशी इमरान खान, विधानसभा के प्रभारी डॉ देशराज, शहर अध्यक्ष गौरव भारद्वाज और संदीप यादव सहित कई नेता मौजूद थे। इंद्रपाल सिंह तंवर पूर्व में लॉ कॉलेज अलवर में अध्यक्ष भी रह चुके हैं। जलालपुर के सरपंच दीपक की बहिन कविता को पहली बार टिकट दिया है। मोहिनी पहले से पार्षद हैं। जानिए किस वार्ड से किसे मिला है टिकट इन 32 वार्डों के टिकट जारी नहीं किए वार्ड संख्या 7 और 8 वार्ड संख्या 10 वार्ड संख्या 12 और 13 वार्ड संख्या 15 से 20 तक (15, 16, 17, 18, 19, 20) वार्ड संख्या 22 से 27 तक (22, 23, 24, 25, 26, 27) वार्ड संख्या 29 और 30 वार्ड संख्या 32 और 33 वार्ड संख्या 40 से 42 तक (40, 41, 42) वार्ड संख्या 45 वार्ड संख्या 47 और 48 वार्ड संख्या 50 वार्ड संख्या 53 वार्ड संख्या 55 से 57 तक (55, 56, 57)