नगरीय निकाय चुनाव में अजमेर जिले के 6 निकायों में मतदान जारी है। पहले चरण के तहत नगर पालिका केकड़ी, सरवाड़, नसीराबाद, टांटोटी, सावर, पीसांगन में मतदान हो रहा है। मतदाताओं की तय समय सुबह 7 बजे से पहले ही कतार लगने लग गई। बुजुर्ग मतदाताओं में भी खासा उत्साह देखने को मिला। मतदान केन्द्रों पर पुलिस सुरक्षा के भी कडे़ इंतजाम रहे। वोटिंग शाम 6 बजे तक होगा। पहले चरण में होने वाले चुनाव में इन 6 निकायों में 86 हजार 13 मतदाता हैं, जो 471 प्रत्याशी की किस्मत तय करेंगे। चुनावी अपडेट… जानिए-अजमेर जिले के इन 6 निकाय के बारे में… (इनपुट सहयोग-केकड़ी-सरवाड़ से महावीर वैष्णव, नसीराबाद से रियाज अहमद, पीसांगन से प्रदीप चौधरी, सावर से मानसिंह मीणा, टांटोटी से मदनलाल आजाद) अब पल-पल की अपडेट जानने के लिए ब्लॉग से गुजरे... Topics: राजस्थान निकाय चुनाव