अलवर नगर निगम चुनाव की वोटिंग से 4 दिन पहले कांग्रेस ने घोषणा पत्र जारी कर दिया। घोषणा पत्र में भी GEN-Z का ध्यान रखा गया है। Gen-Z युवाओं के लिए शहर में डिजिटल लाइब्रेरी बनाई जाएगी। युवाओं के लिए आधुनिक जिम (Gym) की सुविधा करने, पार्क व सामुदायिक भवनों में फ्री वाई-फाई लगाने की घोषणा की गई है। आवारा पशु व कुत्तों के लिए सेल्टर होम, शहर के लोगों की मूलभूत सुविधाओं को लेकर अनेक घोषणाएं की गई हैं। बिजली, पानी, रोड, नाली, पानी निकासी व सफाई पर अधिक फोकस किया गया है। यह घोषणा पत्र शनिवार को अलवर शहर में कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव जितेंद्र सिंह व राजस्थान में नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने जारी किया। कांग्रेस ने साफ-सफाई, पानी निकासी, सड़क, रोशन, यातायात, हेरिटे पार्क, सामुदायिक भवन सहित क्या वादे किए हैं। अब 7 ग्राफिक्स के जरिए जानिए क्या-क्या घोषणाएं की…