अलवर शहर में रेलवे जंक्शन से थोड़ी दूर ट्रेन की चपेट में आने से 43 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची जीआरपी थाना पुलिस मृतक की पहचान में जुटी है। जीआरपी थाने के सहायक पुलिस उप निरीक्षक (ASI) रमेश चंद्र ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि रेलवे स्टेशन पर एक व्यक्ति ट्रेन की चपेट में आ गया है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची। मृतक ने हरे रंग की शर्ट और काले रंग का लोअर पहन रखा था। फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है और मृतक की पहचान के प्रयास जारी हैं। पुलिस आसपास के लोगों और अन्य थानों की मदद से पहचान में जुटी है। यह भी नहीं पता चला कि किस ट्रेन से कब युवक चपेट में आया है। अब आसपास के थानों से पता कर आमजन से चर्चा कर शव की पहचान करने के प्रयास कर रहे हैं।