अलवर में आज भी मौसम का मिजाज बदला हुआ है, कहीं बादल छाए हैं तो कहीं धूप खिली है। पिछले दिनों हुई बारिश के बाद तापमान में गिरावट के साथ मौसम में ठंडक बनी हुई है, जिससे लोगों को उमस और गर्मी से काफी राहत मिली है। तापमान में गिरावट आने की संभावना है। जानिए अगले 4 दिन कैसा रहेगा मौसम मौसम विभाग के अनुसार 8 सितंबर को न्यूनतम तापमान 24 और अधिकतम 33 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है। इस दौरान आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहने का अनुमान है। 9 सितंबर को भी तापमान 24 से 33 डिग्री के बीच रह सकता है और मौसम आंशिक रूप से बादल छाए रह सकता है। 10 सितंबर को न्यूनतम तापमान 25 और अधिकतम 34 डिग्री तक पहुंचने की संभावना है। इसके बाद 11 सितंबर से मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है। 11 सितंबर को न्यूनतम तापमान 24 और अधिकतम 36 डिग्री रहने का अनुमान है। आसमान में सामान्य रूप से बादल छाए रहने के साथ कुछ स्थानों पर बारिश या गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ सकती हैं। 12 सितंबर को न्यूनतम तापमान 26 और अधिकतम 32 डिग्री के आसपास रहने की संभावना है। इस दिन भी बारिश या गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ सकती हैं। 13 सितंबर को तापमान 24 से 31 डिग्री के बीच रह सकता है और कुछ स्थानों पर बारिश या गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने का अनुमान है। हालांकि इस दौरान मौसम विभाग ने किसी तरह की चेतावनी जारी नहीं की है। सामान्य से करीब 1% कम बारिश अलवर में 8 सितंबर तक 486.6 मिमी बारिश दर्ज हो चुकी है। जबकि इस तारीख तक जिले में 493.8 मिमी बारिश सामान्य मानी जाती है। ऐसे में अब तक हुई बारिश सामान्य से करीब 7.2 मिमी कम, यानी लगभग 1.5 प्रतिशत कम है।