राजस्थान की नगरीय निकायों (नगर निगम, नगर परिषद, नगर पालिका) के पहले चरण की वोटिंग कल होगी। इसके लिए आज पोलिंग पार्टियां अपने-अपने जिलों में आवंटित पोलिंग बूथों की कंट्रोलिंग लेगी। राजस्थान में कल 162 निकायों में वोटिंग होगी, जिसमें जयपुर जिले की 18 निकाय शामिल है। 5393 वार्ड मेम्बर्स के लिए होगी वोटिंग कल 162 निकायों के 5393 वार्ड मेम्बर्स के लिए वोटिंग होगी। ये सुबह 7 से शाम 6 बजे तक करवाई जाएगी। इसमें 4 नगर निगम , 27 न​गर परिषद और शेष 131 नगर पालिकाएं है। 4 नगर निगम में वोटिंग- अलवर, भरतपुर, बीकानेर और भीलवाड़ा इन नगर परिषद में होगी वोटिंग- इन नगर परिषद में वोटिंग: चौंमू, शाहपुरा, बाड़मेर, जैसलमेर, तिजारा, खैरथल, भिवाड़ी, करौली, कुचामनसिटी, डीडवाना, डूंगरपुर, प्रतापगढ़, चित्तौड़गढ़, बांसवाड़ा, झालावाड़, बूंदी, बारां, जालौर, झुंझुनूं, फतेहपुर (सीकर), सवाई माधोपुर, धौलपुर, सुजानगढ़, चूरू, कोटपूतली, ब्यावर, नागौर। 20 हजार से ज्यादा उम्मीदवार मैदान में इन सभी निकायों में कुल 20623 उम्मीदवार मैदान में है, जिनके भाग्य का फैसला कल ईवीएम में बंद होगा। निकायों में कुल 57 लाख 52,278 वोटर्स है, जो 7683 बूथों पर वोटिंग करेंगे। जयपुर में कल 565 बूथों पर होगी वोटिंग जयपुर जिले की बात करें तो कल 18 निकायों में 565 बूथों पर वोटिंग होगी। जयपुर में मनोहरपुर, फुलेरा, सांभर, नारायना, किशनगढ़-रेनवाल, शाहपुरा, दूदू, चाकसू, फागी, जोबनेर, खेजरोली, जमवारामगढ़, वाटिका, कानोता, बस्सी, बगरू, कालाडेरा और चौमूं निकायों में वोटिंग होगी। बतादें, 12 सितंबर तक प्रदेश में मानसून कमजोर है, इसलिए बारिश की चेतावनी नहीं है। वोटिंग में इस बार बारिश बाधा नहीं बनेगी 17 नगर पालिका के 25 वार्ड, 4 नगर परिषद के 6 वार्ड, और एक नगर निगम का 1 वार्ड में निर्विरोध सदस्य निर्वाचित किए गए हैं। देखिए लिस्ट.. --- ये खबर भी पढ़ें… जयपुर-अलवर में ट्रेंड बदलने की संभावना कम, भरतपुर चौंकाएगा:भाजपा को सत्ता में होने का फायदा, जेन-जी और यूजीसी मुद्दे को भुनाना चाहेगी कांग्रेस जयपुर में 150, भरतपुर में 65 और नए बने अलवर निगम में 65 वार्ड हैं। जयपुर-अलवर में बीजेपी मजबूत दिख रही है। भरतपुर में निर्दलीय किंगमेकर की भूमिका में रहते हैं। पिछली बार कांग्रेस का बोर्ड था। इस बार ट्रेंड बदल सकता है। (पूरी खबर पढ़ें)