जयपुर के आमेर में सोमवार को जीप ड्राइवर और गाइड में किले तक गाड़ी ले जाने को लेकर कहासुनी हो गई। विवाद के बाद ड्राइवर ने अपने साथी के साथ गाइड पर चाकू से हमला कर दिया। हमले में गाइड के पेट में चाकू लगा। गाइड को गंभीर हालत में एसएमएस हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। घटना मावठा पर सुबह 10 बजे हुई। थानाधिकारी राजेंद्र गौतम ने बताया- मावठा के पास गाइड मनीष सोनी सभी गाड़ियों को आमेर किले तक पहुंचाने से रोक रहा था। इस दौरान जीप ड्राइवर आजम और मनीष के बीच विवाद हो गया। विवाद बढ़ने पर आजम ने अपने साथी नाजिश के साथ मिलकर मनीष के चाकू घोंप दिया। घटना की सूचना मिलते ही 10.30 बजे बड़ी संख्या में स्थानीय लोग आमेर थाने पहुंच गए, लोगों ने करीब डेढ़ घंटे तक प्रदर्शन किया। पुलिस ने आरोपी आजम और नाजिश को हिरासत में ले लिया। दोनों से पूछताछ की जा रही है। पुलिस विवाद के पीछे की पूरी वजह और घटना में इस्तेमाल चाकू के संबंध में भी जानकारी जुटा रही है। पुलिस के अनुसार- आजम के खिलाफ पहले से आमेर थाने में दो आपराधिक मामले दर्ज है। अब देखिए- हमले से जुड़ी फोटोज… ….. यह खबर भी पढ़ें... जयपुर में साडू भाई के पेट में घोंपा चाकू:हमले से पहले युवक बोला- मुझे रस्सी से बांधकर रखते हो; परिवार बोला- इसके शरीर में 2 भूत है जयपुर में एक युवक ने अपने साडू भाई के पेट में चाकू घोंप दिया। परिवार ने आरोपी को 15 दिन से बंधक बनाकर रखा हुआ था। मौका देखकर आरोपी भाग निकला। परिवार पीछे गया था तो बोला- ‘तुम मुझे बांधकर रखते हो। खाना भी नहीं देते हो। मेरा दम घुटता है। मुझे वापस बांधोंगे तो मैं चाकू मार दूंगा। साडू के पकड़ने पर उसने हमला कर दिया।’ (पूरी खबर पढ़ें)