अरनोद नगर पालिका चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया सोमवार को समाप्त हो गई। अंतिम दिन कुल 88 प्रत्याशियों ने अपने नामांकन पत्र दाखिल किए। नगर पालिका के 20 वार्डों के लिए 9 सितंबर को मतदान होगा। भाजपा-कांग्रेस समेत निर्दलीयों ने भरे फॉर्म उपखंड अधिकारी निरमा बिश्नोई के अनुसार, भाजपा, कांग्रेस, बाप (BAP) सहित निर्दलीय प्रत्याशियों ने विभिन्न वार्डों से अपने फॉर्म जमा कराए। वार्ड 8 से सबसे ज्यादा नामांकन वार्डवार नामांकन की बात करें तो वार्ड नंबर 8 से सर्वाधिक 9 नामांकन प्राप्त हुए। इसके बाद वार्ड नंबर 15 से 7, वार्ड नंबर 2 से 7 और वार्ड नंबर 3 से 6 नामांकन दाखिल हुए। अन्य वार्डों में नामांकन की स्थिति इस प्रकार रही- वार्ड 1 में 5, वार्ड 4 में 2, वार्ड 5 में 2, वार्ड 6 में 4, वार्ड 7 में 4, वार्ड 9 में 2, वार्ड 10 में 3, वार्ड 11 में 2, वार्ड 12 में 4, वार्ड 13 में 4, वार्ड 14 में 4, वार्ड 16 में 5, वार्ड 17 में 4, वार्ड 18 में 5, वार्ड 19 में 4 और वार्ड 20 में 5 नामांकन आए। अब जांच और नाम वापसी की प्रक्रिया उपखंड अधिकारी बिश्नोई ने बताया कि नामांकन जमा कराने की अंतिम तिथि सोमवार थी। अब नामांकन पत्रों की जांच और नाम वापसी की प्रक्रिया के बाद चुनाव मैदान में रहने वाले प्रत्याशियों की अंतिम सूची स्पष्ट होगी।