प्रतापगढ़ जिले में ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत अरनोद थाना पुलिस ने एमडी बनाने के इस्तेमाल होने वाली प्रतिबंधित केमिकल पाउडर और एमडी जब्त करने के एक मामले में आरोपी को गिरफ्तार किया है। यह आरोपी पांच महीने से फरार था। आरोपी पर 10 हजार रुपए का इनाम घोषित था। आरोपी पर रखा था 10 हजार रुपए का इनाम पुलिस ने आरोपी अजहर (28) को जावरा स्थित हुसैन टेकरी से पकड़ा। अजहर देवल्दी (अरनोद) का रहने वाला था। एसपी विशाल जांगिड़ ने उसकी गिरफ्तारी पर 10 हजार रुपए का इनाम रखा था। अरनोद पुलिस को 21 अप्रैल को मिला था इनपुट पुलिस ने बताया- 21 अप्रैल को अरनोद पुलिस को सूचना मिली थी कि नौंगाव निवासी आबिद खान अपने खेत के कुएं पर एमडी बनाता है। एमडी बनाने में इस्तेमाल होने वाला केमिकल भी वहीं छिपाकर रखता है। आरोपी को मौके से किया था गिरफ्तार मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए कुएं से 7 किलो 387 ग्राम प्रतिबंधित ब्रोमो-4-मिथाईलप्रोपिओफेनोन केमिकल पाउडर और 5 ग्राम एमडी बरामद की थी। इस मामले में आबिद खान को मौके से ही गिरफ्तार कर एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया था। पूछताछ में अजहर खान का नाम सामने आया जांच के दौरान अजहर खान का नाम सामने आया। इसके बाद से वह लगातार फरार था। 4 सितंबर को सूचना मिलने पर अरनोद थाना पुलिस ने उसे जावरा की हुसैन टेकरी से गिरफ्तार कर लिया। यह कार्रवाई थानाधिकारी शिवलाल मीणा की अगुवाई में की गई। टीम में प्रेमलाल, बापुलाल, हेमंतसिंह, पांचुराम और हनुमान शामिल थे।