भास्कर संवाददाता | चूरू जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अध्यक्ष जिला एवं सेशन न्यायाधीश सोनिका पुरोहित के निर्देशानुसार मंगलवार को जिले के सात सरकारी व निजी स्कूलों में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। इसकी थीम अजनबियों से सावधान-मना करो, दूर जाओ, बताओ रही। न्यायाधीश पारिवारिक न्यायालय पवन कुमार वर्मा ने निजी स्कूल, विशिष्ठ न्यायालय पॉक्सो कोर्ट प्रथम न्यायाधीश बलवंत सिंह भारी ने निजी स्कूल, अपर जिला न्यायाधीश स्पेशल न्यायाधीश एससी-एसटी कोर्ट चूरू कमल सोनी ने निजी स्कूल, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट अजय कुमार पूनिया ने राजकीय सीसै स्कूल गाजसर, न्यायिक मजिस्ट्रेट पिंकी मीणा ने निजी स्कूल व अतिरिक्त न्यायिक मजिस्ट्रेट शिवानी गाजसर की निजी स्कूल में हुए कार्यक्रम में भाग लिया। इस दौरान न्यायिक अधिकारियों ने बच्चों को बताया कि विद्यार्थियों को अपहरण, बाल तस्करी, बाल श्रम और जबरन भीख मांगने जैसे गंभीर अपराधों से सतर्क रहने की आवश्यकता है। हर बच्चे को सुरक्षा, गरिमा ओर शिक्षा का अधिकार प्राप्त है। 1098 चाइल्ड हैल्पलाइन बच्चों की सुरक्षा, बचाव और पुनर्वास के लिए निरंतर कार्यरत है।