पूर्व विधायक बलजीत यादव जयपुर सेंट्रल जेल में 9 सितंबर को मोबाइल मिलने का मामला सामने आया था। मामले में जेल प्रशासन ने उनके खिलाफ एफआईआर करवाई थी। इसके विरोध में आज पूर्व विधायक बलजीत यादव जेल में ही भूख हड़ताल पर बैठ गए हैं। यादव का आरोप है कि सरकार के दबाव में उनके खिलाफ झूठा केस दर्ज कराया गया है। बलजीत यादव ने उनके पास मोबाइल मिलने की बात से इनकार किया है। जेल में उनसे मुलाकात करने गए तसींग के निवर्तमान सरपंच प्रतिनिधि संदीप यादव से बातचीत में कहा कि जिस वार्ड और बैरक में वह रहते हैं, वहां पुलिस की ओर से कोई तलाशी नहीं हुई थी। उन्होंने उनके पास मोबाइल मिलने के मामले को बेबुनियाद बताया है। संदीप यादव शुक्रवार को बलजीत यादव से मिलने गए थे। जेल में दोनों की करीब 20 मिनट बातचीत हुई। इसके बाद संदीप यादव के जरिए ही बलजीत यादव ने डीजीपी को पत्र स्पीड पोस्ट करवाया था। सरकार के दबाव में झूठा केस दर्ज करने का आरोप बलजीत यादव ने आरोप लगाया कि सरकार के दबाव में द्वेषतापूर्वक उनके खिलाफ झूठा मुकदमा दर्ज कराया गया है। उन्होंने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है। सीसीटीवी फुटेज चेक कराने की मांग यादव ने डीजीपी और जेल डीजी को पत्र लिखकर जेल में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज चेक कराने की मांग की है। उनका कहना है कि सीसीटीवी फुटेज से स्पष्ट हो जाएगा कि उनके वार्ड और बैरक में तलाशी हुई थी या नहीं और उनके पास से मोबाइल बरामद किए जाने का दावा सही है या नहीं। --- ये खबर भी पढ़ें…. जेल में पूर्व विधायक चला रहा था मोबाइल:कंबल में छुपा रखा था; MLA फंड घोटाले में बंद है बलजीत यादव जयपुर सेंट्रल जेल में बंद बहरोड़ के पूर्व विधायक बलजीत यादव के पास मोबाइल मिला है। पूर्व विधायक ने मोबाइल को जमीन पर बिछाए कंबल के अंदर छुपा रखा था। जेल प्रशासन ने बुधवार को जेल में सघन तलाशी ली थी। जांच में बलजीत यादव के पास फोन मिला, जिसे जब्त कर लिया गया। इसको लेकर जेल प्रशासन ने लालकोठी थाने में मामला दर्ज करवाया है। (पूरी खबर पढ़ें)