भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने बालोतरा नगर परिषद चुनाव के लिए अपने प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है। पार्टी ने सभी 55 वार्डों के लिए उम्मीदवारों की सूची जारी की है। वहीं नगर परिषद में सभापति का पद अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) के लिए आरक्षित है। नामांकन का आखिरी दिन होने से आज दिन भर एसडीएम ऑफिस पर भीड़ लगी रही। उम्मीदवार अपने समर्थकों के साथ नामांकन भरने पहुंंचे। इस दौरान पुलिस और प्रशासन ने भी सुरक्षा के पूरे इंतजाम किए।