बांसवाड़ा के सज्जनगढ़ थाना क्षेत्र के पाड़ी लसोड़िया गांव में आवारा कुत्ते के हमले का मामला सामने आया है। घर के आंगन में बैठी 55 साल की महिला पर अचानक कुत्ते ने हमला कर दिया। कुत्ते ने महिला के हाथ पर बुरी तरह काट लिया। इससे उसका हाथ गंभीर रूप से घायल हो गया। जानकारी के मुताबिक पाड़ी लसोड़िया निवासी शकीना पत्नी पोना (55) बुधवार देर शाम अपने घर के आंगन में बैठी थीं। इसी दौरान अचानक एक कुत्ता वहां आया और उसने शकीना के हाथ पर हमला कर दिया। कुत्ते के काटने से महिला के हाथ पर गंभीर चोट आई। गांव के 4 लोगों को भी काट चुका घायल महिला के परिजनों ने बताया कि जिस कुत्ते ने शकीना पर हमला किया, उसने गांव के 4 अन्य लोगों को भी काटा है। एक ही कुत्ते के कई लोगों को काटने के बाद गांव के लोगों में डर का माहौल है। पहले सज्जनगढ़ हॉस्पिटल ले गए घटना के तुरंत बाद परिजनों ने एम्बुलेंस को सूचना दी। एम्बुलेंस मौके पर पहुंची और घायल महिला को सज्जनगढ़ हॉस्पिटल ले जाया गया। वहां डॉक्टरों ने महिला का प्राथमिक इलाज किया। हाथ पर लगी चोट गंभीर होने के कारण डॉक्टरों ने उसे बांसवाड़ा के एमजी हॉस्पिटल रेफर कर दिया। परिजन रात करीब 8 बजे घायल शकीना को लेकर एमजी हॉस्पिटल पहुंचे। यहां महिला का इलाज जारी है।